सलमान खान ने शादी, तलाक और गुजारा भत्ता पर की खुलकर बात, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
जल्द ही सलमान खान नेटफ्लिक्स के चर्चित कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन की शुरुआत करते नजर आएंगे. ये एपिसोड 21 जून को स्ट्रीम किया जाएगा.

सलमान खान जल्द ही नेटफ्लिक्स के चर्चित कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन की शुरुआत करते नजर आएंगे. यह एपिसोड 21 जून को स्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें सलमान पहले गेस्ट के रूप में नजर आएंगे. शो के ऑनएयर होने से पहले ही सलमान का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे तलाक और गुजारा भत्ते पर चुटकी लेते दिख रहे हैं.
शादी और रिश्तों पर सलमान ने रखी राय
इस वायरल क्लिप में सलमान शादी और रिश्तों को लेकर अपने विचार रखते हैं. वे कहते हैं कि पहले लोग रिश्तों में समझदारी और सहनशीलता दिखाते थे, लेकिन अब छोटी-छोटी बातों पर भी तलाक हो जाता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर रात को कोई पैर ऊपर चला जाए या कोई खर्राटे ले ले, तो लोग इसे भी तलाक की वजह बना लेते हैं.
सलमान आगे कहते हैं कि पहले लोग एक-दूसरे के लिए समझौते करते थे. अब जरा सी गलतफहमी भी रिश्ता तोड़ने का कारण बन जाती है और सिर्फ तलाक ही नहीं, गुजारा भत्ते में आधी दौलत भी चली जाती है. उनकी इस बात पर शो के होस्ट कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू जोर-जोर से हंसते नजर आए. यह मजेदार क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. फैंस भी सलमान के विचारों से सहमति जता रहे हैं.
The Unfiltered Version of Salman Khan will never be less entertaining😂😂🙏🏻#SalmanKhan talks about relationships and divorce on the Kapil Sharma Show 🔥 pic.twitter.com/zgcB0AZ3DE
— Pan India Review (@PanIndiaReview) June 14, 2025
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान पिछली बार ए.आर. मुरुगादॉस की एक्शन-थ्रिलर सिकंदर में दिखाई दिए थे, जिसमें रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं.
कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे सलमान
अब वे एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं, जो 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है. इस फिल्म में वे कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व किया था. यह फिल्म अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित है और 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' पुस्तक से प्रेरित है.


