Sonam Kapoor Birthday: लगातार छह फ्लॉप फिल्में देने के बाद ऐसे बदली Sonam Kapoor की किस्मत

Sonam Kapoor Happy Birthday:  मनोरंजन जगत के दिग्गज कलाकार अनील कपूर की बेटी सोनम कपूर आज किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। हालांकि एक्ट्रेस की बॉलीवुड में एंट्री काफी खराब थी। आज सोनम कपूर का बर्थडे है उनके बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनके फिल्मी करियर से जुड़े कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Sonam Kapoor Birthday Special:बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। सोनम कपूर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी है। सोनम कपूर एक स्टारकिड में शामिल होती हैं लेकिन फिर भी उन्हें फिल्मी करियर में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। आप कह सकते हैं बॉलीवुड में सोनम का शुरुआती सफर अमिताभ बच्चन जैसा रहा हैं। दरअसल, सोनम कपूर अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी हालांकि, कुछ समय बाद जब वह बॉलीवुड में डेब्यू की तो लगातार 6 फ्लॉप फिल्म दी थीं।

 संजय लीला भंसाली ने सोनम को एक्टिंग करने के लिए किया प्रेरित-

रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सोनम कपूर एक्टिंग में अपने करियर नहीं बनाना चाहती थी। लेकिन दिग्गज डायरेक्टर संजय लीली भंसाली ने एक्ट्रेस के मन में  एक्टिंग करने का जज्बा जगाया। भंसाली ने फिल्मी दुनिया सो सोनम कपूर को रूबरू कराया जिसके बाद सोनम ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए बॉलीवुड का रुख किया। साल 2007 में आई फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूरने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ रणबीर कपूर भी अहम भूमिका में थे लेकिन यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी।

अब तक के 20 फिल्मों में 5,6 हुई सुपरहिट-

सोनम कपूर की अबतक की फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने अब तक 20 फिल्मों में काम किया है लेकिन महज 5, 6 फिल्मे ही सफल रही हैं। सोनम की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में ‘रांझाणा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘नीरजा’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘भाग मिल्खा भाग’ आदि फिल्में शामिल है। वही आखिरी बार सोनम कपूर को पर्दे पर 2019 में आई फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘द जोया फैक्टर’ में देखा गया था।

calender
09 June 2023, 12:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो