Stree 2 : श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री-2 जल्द होगी रिलीज

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री का दूसरा भाग स्त्री-2 फिल्म अगले साल अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्त्री-2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी रोल करते नजर आएंगे।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की सुपरहिट फिल्म स्त्री का दूसरा पार्ट बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। स्त्री-2 फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2018 में स्त्री फिल्म रिलीज हुई थी जोकि की एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था।

बॉक्स-ऑफिस पर इस फिल्म ने खूब वाहवाही लूटी थी। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स स्त्री के सीक्वल को रिलीज करने वाले हैं। आपको बता दें कि स्त्री में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी रोल करते नजर आए थे। स्त्री-2 में भी यही स्टारकास्ट नजर आएगी।

राजकुमार राव ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने स्त्री-2 के एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में 'स्त्री' की लीड स्टारकास्ट नजर आ रही है। आपको बता दें कि वीडियो में श्रद्धा कपूर राजकुमार से को बताती हैं कि 'चंदेरी पर एक बहुत बड़ी बहुत मुसीबत आने वाली है'। उनकी ये बात सुनकर अपारशक्ति और अभिषेक पूछते हैं कि कैसा खतरा तो श्रद्धा बताने से मना कर देती हैं।

अगस्त 2024 में रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि स्त्री-2 फिल्म को अगले साल अगस्त 2024 में रिलीज किया जाएगा। राजकुमार राव ने स्त्री-2 फिल्म के वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ओ स्त्री अगले साल आना. ओ स्त्री 2 फिर आ गई. मिलेगी मिलेगी सबको मिलेगी (स्त्री 2) 2024 में'. ये फिल्म 31 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

आपको बता दें कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 20218 में रिलीज हुई थी। तह इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन और डायरेक्टर अमर कौशिक हैं।

आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और स्त्री फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। तब फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। वहीं स्त्री-2 फिल्म को जियो स्टूडियो के 100 प्रोजेक्ट की लिस्ट में शामिल किया गया है।

calender
16 April 2023, 05:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो