Honey Singh New Album : लंबे समय बाद यो यो हनी सिंह का नई एल्बम के साथ कमबैक

हनी सिंह ने अपने एक इंटरव्यू से बात करते हुए बताया कि ब्रेकअप की वजह से मैं परेशान था जिसके कारण एल्बम रिलीज पर असर हुआ। हनी 3.0 एल्बम जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह अप्रैल में आई है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

पंजाबी रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के गाने देश के साथ विदेशों में भी फेमस हैं। आज पूरे भारत में हनी सिंह के लाखों करोड़ों फैंस हैं उनके रैप सॉन्ग को बॉलीवुड की जान बन गए हैं। हनी सिंह का म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम है, उनके सभी गाने बहुत हिट रहते हैं। लेकिन लंबे समय से हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ और हेल्थ खी वजह से म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर थे।

वहीं अब बनी सिंह अपनी एक नई एल्बम हनी 3.0 के साथ वापसी करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस एल्बम का पहला गाना 1 अप्रैल 2023 को एक लाइव कॉन्सर्ट में रिलीज किया गया था।

आपको बता दें कि यो यो हनी सिंह के बारे में जैसे ही यह खबर सामने आई उनके फैंस बहुत खुश हुए। फैंस अब हनी सिंह के नए गानों के सुनने के लिए बेताब हैं।

ब्रेकअप से रिलीज एल्बम की पर पड़ा असर

हनी सिंह ने अपने एक इंटरव्यू से बात करते हुए बताया कि ब्रेकअप की वजह से मैं परेशान था जिसके कारण एल्बम रिलीज पर असर हुआ। उन्होंने कहा कि जब मैंने एल्बम के गाने लिखने शुरू किए थे तब मेरा रिलेशन अच्छा चल रहा था। लेकिन बाद में किसी कारण से मेरा ब्रेकअप हो गया और इस एल्बम को रिलीज करने में 3 महीने की देरी हो हुई। आपको बता दें कि हनी 3.0 एल्बम जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह अप्रैल में आई है।

एल्बम में किए बदलाव

आपको बता दें कि हनी सिंह ने अपनी इस नई एल्बम मे कई बदलाव किए हैं। पहले इसमें प्यार, डांस और रोमांस का डायरेक्शन था। लेकिन ब्रेकअप के बाद इसमें बदलाव किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि “अब मेरा एल्बम 'नागन' से शुरू होता है और मैंने एक गाना 'तुझ पे प्यार' रखा है, जो रिलीज होने जा रहा है।

हनी सिंह ने कहा “मैंने एल्बम से बाकि सभी गाने हटा दिए हैं”। आपको बता दें कि हनी सिंह अपने रैम में जो चल रहा है हमारे आस-पास जिसे वो देखते हैं उन पर ही गाने लिखते हैं।

calender
16 April 2023, 02:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो