Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता शो के निर्माता की बढ़ी मुश्किलें! मुंबई पुलिस ने असित मोदी के खिलाफ दर्ज किया FIR

 FIR Against Asit Modi: तारक मेहता शो के निर्माता असित मोदी की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। दरअसल, असित मोदी के खिलाफ शो के तीन एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज किया है। एक्ट्रेस के बयानों के आधार पर मुंबई पुलिस ने असित मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Mumbai Police FIR Against Asit Modi: टीवी के लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगभग 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कराते आ रहा है हालांकि शो काफी समय से विवादों में फंसा हुआ है। इस शो के कई स्टार कास्ट शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस बीच अब एक नई खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, तारक मेहता शो के मेकर असित मोदी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

असित मोदी सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज-

मुंबई पुलिस ने शो के एक स्टारकास्ट के आधार पर शिकायत दर्ज की है। यह मामाला असित मोदी के साथ-साथ ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी,कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता यानी की आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 मई में असित मोदी के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

आपके बता दें कि पिछले महीने यानी मई में तारक मेहता शो के एक स्टारकास्ट ने शो के निर्माता असित मोदी और क्रू के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उस दौरान मुंबई पुलिस ने कहा था कि, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी और क्रू के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में एक एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया गया है, पुलिस बहुत जल्द असित कुमार मोदी को पूछताछ के लिए समन भेजेगी।

असित मोदी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

आपको बता दें कि असित मोदी ने अपने ऊपर लगे सभी इल्जाम को झुठा बताया है और उन्हें बेसलेस बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने  की कोशिश की जा रही है। असित मोदी ने ये भी कहा कि वह एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।   

calender
20 June 2023, 10:57 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो