रवीना टंडन के घर हुई लाखों की चोरी, हाउस हेल्प ने एक-एक गायब किए कीमती सामना
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के घर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां उनके घर की हाउस हेल्प पर करीब 25 लाख की चोरी का आरोप लगा है. वहीं इस मामले में जुहू पुलिस ने 47 साल की राशि छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के घर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां उनके घर की हाउस हेल्प पर करीब 25 लाख की चोरी का आरोप लगा है. वहीं इस मामले में जुहू पुलिस ने 47 साल की राशि छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी राशि ने पहले एक-एक घर में सभी का भरोसा जीता, जिसके बाद उसने घर से महंगे गहने और महंगी घड़ियां चोरी करना शुरू किया.
6 साल से कर रही देखभाल
बता दें, रवीना टंडन मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में अपने आलिशान बंगले नीलया में रहती है. लेकिन यह रवीना के जुहू स्थित घर से सामने है. पुलिस के मुताबिक, रवीना की हाउस हेल्प उनके साथ 6 साल यानी 2020 से जुड़ी हुई है, जहां वह रवीना टंडन की 86 साल की मां वीना टंडन देखभाल करने लिए घर में आती-जाती रहती थी. बताया जा रहा है कि आरोपी राशि को घर के उन सभी इलाको में जाने की अनुमति थी, जहां आमतौर सिर्फ घर के लोग ही जा सकते थे.
कैसे दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले जुहू स्थित घर में एक लॉकर को तोड़ा और फिर उसने रवीना टंडन की मां वीणा टंडन हीरे के गहने चोरी कोई किए. इतना ही इतने से सब उसका मन नहीं भरा तो उसने एक्ट्रेस के भाई व फिल्म निर्माता राजीव टंडन की दो महंगी घड़ियां भी चोरी की.
पुलिस में शिकायत दर्ज
एक्ट्रेस रवीना टंडन द्वारा दर्ज की शिकायत के अनुसार, उन्हें इस घटना का पता उन्हें दशहरे से पहले 2 अक्टूबर, 2025 को तब चला , जब उन्होंने त्योहार के लिए गहने की जांच करने के लिए लॉकर खोला. इस दौरान उन्होंने पाया की लॉकर टूटा है और वहां से सोने की चूड़ियां, हार, अंगूठियां, बालियां, हीरे से जड़ा हुआ मंगलसूत्र सब गायब है. इतना ही नहीं करीब 25 लाख रुपये कई छोटे-मोठे गहने भी लॉकर में ही मिले. इस मामले को लेकर जब परिवार द्वारा पूछताछ की गई तो उसने साफ इंकार कर दिया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
हालांकि में शिकायत दर्ज करने के बाद जब जांच की गई तो आरोपी के पास से चोरी हुई कुछ घड़ियां बरामद की गई. हालांकि अभी घर से गायब हुए बाकी गहनों का पता नहीं चल पाया है, जिसके लेकर पुलिस जांच में जुटी है.


