92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, सांस लेने में आई दिक्कत
आशा भोसले, भारतीय सिनेमा की दिग्गज पार्श्व गायिका, 92 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गईं. उनके बेटे ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. कल मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. (

मुंबई: भारतीय संगीत जगत की सिंगर आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. दशकों तक अपनी अनमोल आवाज से देश-दुनिया के दिलों पर राज करने वाली आशा ताई के जाने से संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. उनके निधन की सूचना मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों चाहने वालों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है.
कब होगा अंतिम संस्कार?
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आशा भोसले का अंतिम संस्कार 12 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.
सात दशकों का शानदार सफर
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में सात दशकों से अधिक समय तक संगीत जगत पर राज किया. उन्होंने हजारों गाने गाए और हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी आवाज में वह जादू था जो हर पीढ़ी के दिल को छू जाता था.
#WATCH | Mumbai: Legendary singer Asha Bhosle's son, Anand Bhosle says, "My mother passed away today. People can pay their last respects to her at 11 am tomorrow at Casa Grande, Lower Parel, where she lived. Her last rites will be performed at 4 pm tomorrow at Shivaji Park." https://t.co/enJlEizboY pic.twitter.com/4WqTd9HYxg
— ANI (@ANI) April 12, 2026
हर तरह के गानों में बनाई पहचान
आशा भोसले ने फिल्मी गीतों से लेकर गजल, भजन और पॉप म्यूजिक तक हर विधा में खुद को साबित किया. उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें अन्य गायिकाओं से अलग बनाती थी. उनके गाए कई गाने आज भी लोगों के दिलों में बस चुके हैं. 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम' और 'ये मेरा दिल' जैसे सुपरहिट गाने आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं. उनकी आवाज ने कई फिल्मों और कलाकारों को नई पहचान दी.
मिले बड़े सम्मानअपने योगदान के लिए आशा भोसले को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया. उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे उच्च सम्मान प्राप्त हुए, जो उनके शानदार संगीत सफर को दर्शाते हैं.


