Welcome To The Jungle का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा धमाल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने दिलाई हेरा फेरी की याद

वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग और सुनील शेट्टी के साथ उनकी जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया.

calender

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर इस ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होने के कारण इसे लेकर पहले से ही काफी उत्साह था और ट्रेलर ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है.

कॉमेडी और कन्फ्यूजन का जबरदस्त तड़का

ट्रेलर की शुरुआत ही मजेदार अंदाज में होती है, जहां एक के बाद एक कई किरदारों की एंट्री दिखाई जाती है. फिल्म में कॉमेडी, गलतफहमियां और अराजक परिस्थितियों का ऐसा मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देता है. ट्रेलर में पुराने ‘वेलकम’ की याद दिलाने वाले कुछ खास पल भी शामिल किए गए हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं.

अक्षय कुमार बने ट्रेलर की जान

हालांकि फिल्म में सितारों की लंबी फौज मौजूद है, लेकिन ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान अक्षय कुमार खींचते हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार बात दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. कई सीन्स में उनका अंदाज फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण नजर आता है.

फिर साथ दिखे अक्षय और सुनील शेट्टी

ट्रेलर की सबसे चर्चित बातों में से एक है अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी. लंबे समय बाद दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं. उनकी नोकझोंक और मजेदार केमिस्ट्री ने दर्शकों को ‘हेरा फेरी’ की याद दिला दी है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस रीयूनियन की खूब चर्चा कर रहे हैं.

स्टार्स से सजी है फिल्म

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे. इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और खास बनाती है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म कॉमेडी प्रेमियों के लिए एक बड़ा मनोरंजन पैकेज साबित हो सकती है.

First Updated : Thursday, 11 June 2026