Beetroot Benefits: शरीर में खून की कमी दूर करता है चुकंदर, दिमाग के लिए भी है फायदेमंद, जानिए इसके फायदे

चुकंदर दिल और दिमाग दोनों के लिए काफी फायदेमंद सब्जी है। इसके सेवन से शरीर में खून बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही इसे खाने के कुछ नुकसान भी हैं।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
खून के जैसे लाल रंग वाले चुकंदर का खून से गहरा नाता है। इसका लाल रंग और लाल-नारंगी रूप देखने में जितना सुंदर लगता है, उससे ज्यादा ये शरीर के लिए फायदेमंद कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे शरीर के लिए सुपरफूड कहा गया है। चुकंदर में इतने सारे सेहतवर्धक गुण हैं कि इसे  कच्चा, भूनकर, उबालकर, सब्जी के रूप में और सलाद के साथ  साथ इसका अचार और सूप भी बनाकर सेवन  किया जा सकता है।  ये खून की कमी पूरी करता है, दिमाग और दिल के लिए भी फायदेमंद और ये शरीर की कई बीमारियों को भी दूर रखता है। चलिए जानते हैं कि चुकंदर शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। इसके साथ ही हम इस लेख में जानेंगे कि किन परिस्थियों और बीमारियों में चुकंदर का सेवन नुकसान कर सकता है।
 
चुकंदर के पोषक तत्व
चुकंदर तासीर में ठंडा होता है। गर्मियों में इसे खाया जाए तो ये दुगना फायदा करता है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं जिसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, सोडियम , कैल्शियम, नाइट्रेट,  मैग्नीशियम, विटामिन बी-6 शामिल है।
 
 
1- चुकंदर का सेवन  दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। चुकंदर में पाया जाने वाला नाइट्रेट रक्तचाप को नियंत्रित करके दिल के रोगों और हार्ट स्ट्रोक से बचाने में कामयाब होता है।  इतना ही नहीं चुकंदर में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण बॉडी की उस सूजन को घटाने में हैल्प करते हैं जो दिल के दौरे का कारण बन जाती है। 
 
2- हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए चुकंदर बेस्ट विकल्प साबित होता है। इसमें पाया जाने वाला नाइट्रेट बीपी को कंट्रोल करता है जिससे बीपी हाई नहीं हो पाता।  इसलिए आयुर्वेद में बीपी को सामान्य रखने के लिए  चुकंदर का रस पीने की सलाह दी जाती है।
 
3- चुकंदर के सेवन से ब्लड कैंसर के जोखिम कम होने की बात कही गई है। एक शोध में में पाया गया है कि चुकंदर फेफड़ो और त्वचा के कैंसर के लिए जिम्मेदार कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। इसके एंटी ऑक्सिडेंट कैंसर के लिए जिम्मेदार फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। 
 
4 - दिमाग के लिए चुकंदर का सेवन काफी फायदेमंद कहा जाता है क्योंकि इसके सेवन से एकाग्रता और दिमाग की कार्यप्रणाली तेज होती है। चुकंदर में पाए जाने वाले नाइट्रेट की मदद से शरीर में  नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ता है जिसकी मदद से ब्रेन डैमेज और अलजाइमर जैसी दिमागी बीमारियों के जोखिम कम होते हैं और दिमाग स्वस्थ रहता है।
 
5- एनीमिया में लाभ करता है चुकंदर
शरीर में जब खून की कमी हो जाती है तो डॉक्टर भी चुकंदर खाने  की सलाह देते हैं।  दरअसल 100 ग्राम कच्चे चुकंदर में 0।8 मिलीग्राम आयरन मौजूद होता है जो शरीर में एनीमिया की स्थिति ठीक करने में काफी कारगर माना  जाता है। इसलिए कच्चे चुकंदर को कस कर उसका जूस पीने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन तेज होता है। 
 
6- चुकंदर में पाया जाने वाला ढेर  सारा कैल्शियम शरीर की हड्डियों औऱ दांतों के विकास के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। चुकंदर के सेवन से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है औऱ जोड़ों का दर्द कम होता है। इसकी वजह से दांत भी मजबूत रहते हैं।
 
7- प्रेग्नेंसी पीरियड में चुकंदर का सेवन  काफी फायदेमंद कहा जाता है। चुकंदर में पाया जाने वाला फॉलेट शिशु में जन्म के दौरान होने वाली दिमागी बीमारियों के जोखिम को कम करता है और इसकी मदद से भ्रूण का सही विकास भी होता है।
 
चुकंदर कब कर सकता है नुकसान -
 
अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल चुकंदर में नाइट्रेट बहुत ज्यादा होता है जिससे पाचन तत्र नाइट्रिक ऑक्साइड में तब्दील कर देता है। इससे ब्लड प्रेशर और नीचे चला जाता है। इसलिए लो बीपी के मरीजों को चुकंदर का सेवन करने से मना किया जाता है। 
 
किडनी स्टोन के मरीजों यानी गुर्दे की पथरी के मरीजों को भी चुकंदर का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। दरअसल चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा बहुतज्यादा पाई जाती है जो गुर्दे की पथरी में कॉम्पिलकेशन पैदा कर सकती है। 
 
हैल्थ एक्सपर्ट कहते है कि अगर डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी है तो चुकंदर खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल शुगर की बीमारी में चुकंदर का रस पीने से शरीर में जाकर इसका फाइबर कम हो जाता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा हो जाता है। इसलिए शुगर के मरीजों को चुकंदर का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। 
 
जिन लोगों को चुकंदर से एलर्जी है , उन लोगों को भी चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt।com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
calender
20 March 2023, 07:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो