गर्मियों में अमृत का काम करती है छाछ, इसे पीने से ठंडक के साथ मिलेंगे ये फायदे

गर्मियों में छाछ पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. दही को मथकर निकाली गई छाछ को मट्ठा और लस्सी भी कहते हैं. ये शरीर को ठंडक देती है औऱ गर्मी शांत करने के साथ साथ कई बीमारियों से भी दूर रखती है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
दूध से बना दही और दही से बना मट्ठा यानी  छाछ गर्मियों में शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद में छाछ को गर्मियों का अमृत कहा जाता है। दही और पानी के संतुलित मेल से छनकर बनी छाछ शरीर को ना केवल स्वस्थ बनाती है बल्कि इसे कई बीमारियों से भी दूर रखती है। इसके सेवन से वेट लूज करना आसान हो जाता है और इसे  पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। आप गर्मियों में दही की लस्सी या छाछ बनाकर पी सकते हैं. इसके अलावा सब्जियों का रायता या फिर मीठी और नमकीन छाछ काफी स्वादिष्ट लगती है। चलिए जानते हैं कि छाछ पीने के क्या फायदे है और गर्मियों में इसका कैसे सेवन किया जा सकता है।
 
छाछ के पोषक तत्व - 
 
छाछ में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं. ये डेयरी उत्पादों में सबसे लो फैट चीज है जो  काफी फायदा करती है। इसके अंदर आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, ई और विटामिन के भी होता है। इसमें  पोटैशियम, जिंक और कॉपरे के भी गुण होतेहैं. ये गुण में एंटी ओबेसिटी है और इसके नियमित सेवन से मोटापा भी छूमंतर हो जाता है। छाछ में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट बैक्टीरिया से लड़ते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
 
गर्मियों में अक्सर तेज धूप और गर्म लू शरीर का पानी सोख लेती है। इसके चलते शरीर में पानी की कमी हो जाती है। छाछ शरीर में पानी की कमी पूरी करती है और शरीर को जरूरी पोषण तत्व देती है. इसके सेवन से शरीर का डिहाइड्रेशन दूर होता है। डायरिया आदि में इसका सेवन काफी लाभ करता है।
 
गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे कई परेशानियां पैदा हो जाती हैं। छाछ के  सेवन से शरीर के तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है।  ये शरीर को सभी उपयोगी तत्व प्रदान करती है।
 
छाछ का सेवन  करने से पाचन तंत्र बहुत बढ़िया हो जाता है। गर्मी में जरा सा तला भुना या मसालेदार खाने के बाद अक्सर पेट में एसिडिटी की परेशानी हो जाती है। इसके अलावा अपच, कब्ज या अफारा आदि की परेशानी होती है। छाछ के सेवन  से इन सभी परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। ये एसिडिटी दूर करके भोजन की नली को ठंडा करती है और अपच दूर करती है।
 
देखा जाए तो छाछ वजन कम करने के लिए काफी लाभदायक है। इसके सेवन से पाचन तंत्र अच्छा होता है औऱ इसके सेवन से तेजी से फैट बर्न होने में मदद मिलती है। छाछ में केलोरी और फैट काफी कम होता है। ये पचने में भी आसान है और इससे पेट देर तक भरा हुआ रहता है, इससे देर तक भूख नहीं लगती। इसलिए वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को गर्मियों में रोज छाछ का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
 
छाछ का सेवन त्वचा के लिए भी काफी अच्छा होता है. इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन और विटामिन ए की मदद से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है और इसकी चमक बढ़ जाती है। खासकर गर्मियों में रूखे और बेजान चेहरे पर चमक लाने के लिए रोज छाछ का सेवन किया जा सकता है। 
 
छाछ पीने  से स्मरण शक्ति तेज होने की बात की गई है। कहा जाता है कि ये मेमोरी बूस्ट करती है और दिमाग की कार्यक्षमता को तेज करती है। इसके सेवन  से दिमाग की तनाव करने वाली नसों को रिलेक्स मिलता है औऱ तनाव, स्ट्रेस और एंक्जाइटी में काफी आराम मिलता है। 
 
छाछ में थोड़ी सी सूखी अदरक यानी सौंठ मिलाकर पीने से हिचकी आनी बंद हो जाती है।  अगर गर्मी की वजह से बार बार उल्टी मतली हो रही है तो जायफल को पीसकर छाछ में मिलाकर इसका सेवन करने से आराम मिलता है। 
 
कैसे करें छाछ का सेवन - 
 
छाछ का सेवन भुने हुए जीरे और काले नमक को मिलाकर करना चाहिए। इससे गर्मी में लू का कहर खत्म होता है।
मट्ठा और पतली लस्सी पीने से दिमाग तेज होता है। इसमें काला नमक और काली मिर्च डालकर पीना चाहिए।
कुछ लोग पुदीना और काला नमक काली मिर्च डालकर छाछ पीते हैं। इससे पेट में एसिडिटी खत्म होती है।
अगर बीपी हाई रहता है तो गिलोय का चूर्ण डालकर छाछ पीनी चाहिए।
मोटापे से राहत पानी है तो छाछ को जरा से तेल में छौंककर सेंधा नमक मिलाकर सेवन करने से फायदा होता है।
अगर किसी  जहरीले जंतु या कीड़े ने काट लिया है तो फीकी छाछ पिलाने से जहर उतरने में मदद मिलती है।
calender
23 March 2023, 06:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो