फलों को खाते समय न करें ये गलतियां वरना नहीं होगा फायदा

हम कभी-कभी फल खाते तो हैं लेकिन सेहत को उसका फायदा नहीं पहुंच पाता है। इसकी एक वजह गलत तरीके से फलों का सेवन करना हो सकता है। फल को एक कंप्‍लीट आहार के रूप में माना जाता है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

हम कभी-कभी फल खाते तो हैं लेकिन सेहत को उसका फायदा नहीं पहुंच पाता है। इसकी एक वजह गलत तरीके से फलों का सेवन करना हो सकता है। फल को एक कंप्‍लीट आहार के रूप में माना जाता है। आपको बता दें फलों में लगभग वो सभी मिनरल्‍स और पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। तो आइए जानते फलों का सेवन कब और कैसे करना चाहिए -

फलों के साथ नमक न खाएं -

अक्सर स्वाद के लिए लोग फलों का सेवन नमक छिड़ककर करते हैं। परंतु इससे कई शारीरिक समस्याएं होती हैं।

नमक से नुकसान -

कई बार लोग फलों को काटने के बाद उस पर नमक छिड़क कर खाते हैं। यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

पोषक तत्वों का फायदा नहीं -

अक्सर फलों के ऊपर नमक को छिड़क कर खाने से फल में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को नहीं मिल पाते हैं।

कम होता है पोटेशियम -

फलों के ऊपर नमक छिड़कते हैं तो फल से उसका पानी बाहर आ जाता है। नमक फल में पोटेशियम की मात्रा को कम करता है।

किडनी पर असर -

फलों में नमक डालकर खाने से किडनी भी प्रभावित होती है। शरीर का पानी यूरीन और पसीने के जरिए तेजी से बाहर निकलता है।

फलों का सेवन खाने के साथ न करें -

फलों का सेवन खाने के साथ करने से उसका टॉक्सिक प्रभाव हो सकता है। यानी इस तरीके से फल खाने से पाचन और स्किन से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं।

रात को न खाएं -

रात में खाना खाने के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन में परेशानी होती है। फल में नेचुरल शुगर होती है। शुगर किसी भी चीज में फर्मेंटेशन शुरू कर देती है।

calender
01 December 2022, 05:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो