वायरल इन्फेक्शन से बचाता है गन्ने का रस, इसके भरपूर फाइबर से घटेगा वजन, जानिए इसके फायदे

गर्मियों में गन्ने के रस को पीने के कई फायदे हैं। ये इंस्टेंट एनर्जी देता है, इन्यूम सिस्टम को मजबूत करता है, इसके साथ ही ये वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है। जानिए इसके ढेर सारे फायदे और कुछ नुकसान भी।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
गर्मियों का सीजन आ रहा है और ऐसे में ठंडे ठंडे गन्ने के रस को पीने में काफी मजा आने वाला है। यूं तो गन्ने से चीनी और गुड़ बनता है लेकिन गर्मियों में इसका रस प्यास बुझाने के साथ साथ सेहत को काफी पोषण देता है। जी हां गन्ने का रस शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। इसके अंदर पाया जाने वाला फाइबर वजन घटाने में मदद करता है और गन्ने के रस से गर्मियों में होने वाले वायरल इन्फेक्शन से भी बचाव होता है। इसकी मदद से शरीर की प्रतिरोधक क्षता मजबूत होती है। इसलिए गन्ने के रस को अमृत भी कहा जाता है। चलिए जानते हैं कि गन्ने के रस को पीने के क्या फायदे हो सकते हैं और साथ ही इसके संभावित नुकसान भी जानेंगे। 
 
गन्ने रस के पोषक तत्व
 
गन्ने का रस पोषण का भंडार है। इसमें आयरन, फाइबर के साथ साथ कई तरह के मिनिरल्स जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम,पोटैशियम और जिंक पाया जाता है जो शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि इसमें ढेर सारा शुगर भी होता है क्योंकि शुगर यानी चीनी और गुड़ इसी से बनता है। गन्ने के रस में ढेर सारे  एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियों को हमसे दूर रखते हैं। गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड पाया जाता है जो त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गन्ने के रस में पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल गुण घाव भरते हैं औऱ जख्म को जल्दी ठीक करते हैं। गन्ने में पाया जाने वाला ट्रायसिन नामक एक फ्लेवोन एक शक्तिशाली एंटी ऑक्सिडेंट है जो कैंसर से बचाव करता है।
 
गन्ने के रस के फायदे - 
 
इंस्टेंट एनर्जी की खान है गन्ने का रस
गर्मियों में पानी की कमी, थकावट के चलते लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे मे में गन्ने का रस इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले कार्ब्स शरीर की कमजोरी को दूर करके ऊर्जा देते हैं जिससे शरीर फिर से काम करने के लिए उत्साहित होता है। 
 
गन्ने का रस पीलिया में काफी मददगार है। जब पीलिया होने पर लिवर संक्रमित होता है तो गन्ने का रस पीना चाहिए। गन्ने का रस लिवर को मजबूत करता है औऱ पीलिया की बीमारी में लाभ करता है।
 
गन्ने के रस में पाया जाने वाला ट्रायसिन एक शानदार एंटी ऑक्सिडेंट है जो कैंसर कोशिकाओं को शरीर में पनपने से रोकता है। गन्ने के रस में  एंटी-प्रोलाइफरेटिव एक्टिविटी होती है जिससे कैंसर जैसी बीमारी को दूर रखने में मदद मिलती है। 
 
गन्ने के रस में प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की ताकत है। इसके चलते वायरल इन्फेक्शन और बैक्टीरिया जनित बीमारियां शरीर पर हमला नहीं कर पाती। इससे शरीर मजबूत होता है और शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए ताकतवर भी बनता है। गन्ने के रस में पाए जाने वाले हेपाटोप्रोटेक्टिव और एंटीऑक्सीडेंट गुण खांसी, बुखार आदि को दूर रखते हैं।
 
गन्ने के रस की मदद से गले की कई समस्याओं से बचा जा सकता है जिसमें टॉन्सिल्स भी शामिल है। इसके सेवन से गले का संक्रमण, गला बैठना आदि दिक्कतों में आराम मिलता है। 
 
गन्ने के रस में घाव भरने की ताकत है। कहते हैं कि गन्ने के रस के सेवन से जख्म जल्दी ठीक होते हैं क्योंकि इसमे एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो घाव को जल्दी भरने में सहायक होते हैं। 
 
गन्ने के रस में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इससे हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और हड्डियां मजबूत होती है। इसी के साथ गन्ने के रस के सेवन से नाखून भी सेहतमंद और मजबूत होते हैं।
 
गन्ने के रस के संभावित नुकसान - 
 
शुगर को रोगियों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसमे बहुत ज्यादा शुगर होता है।
गन्ने की तासीर ठंडी होता है इसलिए सर्दी के मौसम में इसे पीने से बचना चाहिए।
गन्ने के रस का सेवन करने से पहले जांच लें कि ये साफ हाथों और साफ जगह पर बना हो। वरना आप कीटाणुओं के शिकार हो सकते हैं। 
गन्ने का रस कुछ समय रखने के बाद बिलकुल नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे इसके अंदर यीस्ट, बैक्टीरिया और फंगस फैलाने वाले कीटाणु बन सकते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।
प्रेग्नेंसी में भी गन्ने का रस ना पीने की सलाह दी जाती है। 
गन्ने का रस रात के वक्त नहीं पीना चाहिए।
अगर सिर में तेज दर्द हो रहा है तो भी गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए, इससे सिर दर्द बढ़ सकता है।
गन्ने के रस में बर्फ डालकर नहीं पीना चाहिए।
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
calender
21 March 2023, 11:10 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो