Genda Phool: आंखों के लिए रामबाण है गेंदे का फूल, जानिए इसके फायदे और गेंदे के फूल की चाय बनाने का तरीका

गेंदे के फूल से अब तक आपने कई तरह की सजावट और पूजा की होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि ये बेहद प्यारा सा फूल सेहत के लिए कई तरह के फायदे करता है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
गेंदे का फूल  सदाबहार फूल है जो पूजा पाठ  और सजावट के अन्य मौकों पर इस्तेमाल होता रहता है. केसरिया और पीले रंग का ये फूल देखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही फायदा ये सेहत को करता है। अंग्रेजी में गेंदे के फूल को मेरीगोल्ड कहते हैं. इसके सेहत को लेकर काफी फायदे है और आयुर्वेद में भी इसे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। गेंदे के फूल में पाए जाना वाला ढेर सारा विटामिन सी और एंटी ऑक्सिडेंट्स शरीर को कई मायनों में फायदा पहुंचाते हैं और शरीर को कई गंभीर बीमारियों से दूर रखते हैं। इसकी पत्तियों का अर्क पिया जाता है, गेंदे के फूल की चाय भी बनाकर पी जाती है। इसका फूल ही नहीं इसकी पत्तियां भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होती हैं। चलिए जानते हैं कि गेंदे के फूल के सेवन से शरीर को किस तरह फायदा हो सकता है। 
 
आंखों के लिए फायदेमंद है गेंदे का फूल
गेंदे के फूल की बनी चाय पीने से आंखों को काफी फायदा होता है। दरअसल गेंदे के फूल की चाय मे ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे लुटेइन, जेक्सनथिन और लाइपोकीन पाए जाते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं. इनकी मदद से उम्र संबंधी आंखों की बीमारियां और अंधेपन को रोकने में भी मदद मिलती है। गेंदे का फूल आंखों के बतौर एंटीसेप्टिक काम करता है, अगर प्रदूषण की वजह से आंखे लाल हो रही है तो गेंदे के फूल के रस से इनको धो लेना चाहिए, आंखों की लाली दूर हो जाएगी।
 
गेंदे के फूल में पाया जाने वाला एंटी इन्फ्लेमेंटरी गुण हड्डियों और जोड़ों के दर्द, सूजन और अकड़न में आराम देता है। गेंदे के फूल के रस को पीने से अर्थराइटिस में भी फायदा मिलने की बात कही गई है। 
 
पाइल्स की बीमारी में गेंदे की पत्तियों को पीसकर उसका अर्क पीने से फायदा मिलता है। इसके अलावा गेंदे के फूल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, बरसात के मौसम में शरीर में फोड़ा फुंसी हो जाए तो गेंदे के फूल  औऱ पत्तियों को पीस कर उनका पेस्ट लगाने से फोड़े फुंसी जल्दी ठीक हो जाते हैं।
 
गेंदे के फूल की चाय और अर्क के सेवन से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें पाया जाने वाला ढेर सारा विटामिन सी शरीर को अंदर से मजबूत करता है ताकि शरीर बाहरी संक्रमण और बीमारियों से लड़ सके। 
 
गेंदे के फूल के अर्क और इसकी चाय पीने से पाचन संबंधी जटिलताओं में आराम मिलने की बात कही गई है. इसकी चाय पीने से पाचन तंत्र स्मूद और मजबूत होता है, गैस, अपच और अफारा जैसी दिक्कतें ठीक हो जाती हैं। 
 
गेंदे के फूल  से बनी चाय के सेवन से डायबिटीज यानी शुगर में भी आराम मिलने की बात कही गई है। कहा गया है कि गेंदे के अर्क या गेंदे के फूल से बनी चाय पीने से टाइप टू शुगर में इंसुलिन प्रतिक्रिया तेज होती है और ब्लड शुगर का लेवल सही रहता है।
 
नकसीर यानी नाक से खून बहने पर गेंदे के फूल के अर्क को नाक में डालने  से नकसीर रुक जाती है.
 
गेंदे के फूल और इसकी पत्तियों में पाए जाने वाले साइटोटोक्सिक, हेपेटोप्रोटेक्टिव और स्पस्मोजेनिक इफेक्ट त्वचा की सूजन कम करने में मदद करते हैं. अगर शरीर में किसी स्थान पर सूजन है तो आप गेंदे के फूल और पत्तियो को पीसकर उनके अर्क का सेवन करेंगे तो लाभ होगा. 
 
गेंदे के फूल के अर्क के सेवन से किडनी की पथरी में भी आराम मिलता है। अगर नियमित तौर पर इसका सेवन किया जाए तो पथरी गलकर मूत्र के रास्ते बाहर निकल जाती है। 
 
दांत दर्द में गेंदे का फूल काफी लाभदायक होता है, गेंदे के पत्तों का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने पर दांत  का दर्द दूर हो जाने की बात  कही गई है।
 
अगर ततैया या कोई विषैला कीड़ा मकौड़ा काट ले तो उसका विष उतारने में गेंदे के फूल का अर्क बहुत लाभदायक होता है. इसे प्रभावित जगह पर लगाने से सूजन ठीक हो जाती है और विष का प्रभाव कम होता है। 
 
गेंदे के फूल की चाय कैसे बनाएं-
 
गेंदे के फूलों की चाय बनानी बेहद ही आसान है. गेंदे के फूल की चाय बनाने के लिए 5-6 गेंदे के फूल ले लीजिए। इनको अच्छी तरह धो लीजिए। अब एक पैन में एक से दो कप पानी डालकर इन फूलों की पंखुड़ियों को अलग अलग करके डाल लीजिए। अच्छी तरह उबलने दीजिए जब तक पानी आधा ना रह जाए. जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद करके पानी कप में छान लीजिए। अब थोड़ा सा शहद मिलाकर चाय की तरह पीजिए।
calender
23 March 2023, 03:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो