Snoring Remedies: नींद हराम कर डालते हैं खर्राटे, इन उपायों से दूर होगी समस्या

खर्राटे केवल अपनी नींद नहीं बल्कि दूसरों की भी नींद खराब कर डालते हैं। इनकी वजहों में मोटापा, धूम्रपान औऱ सांस की नली के टिश्यूज में सूजन शामिल हैं। कुछ घरेलू उपचार से खर्राटों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
सोते वक्त अगर आपके अगल बगल में कोई खर्राटे ले रहा हो तो आपकी नींद में सेंध लगना पक्का है। जी हां खर्राटे आना किसी एक की नहीं समस्या नहीं है बल्कि ये साथ सोने वालों को भी परेशान कर डालती है। दरअसल खर्राटे लेने वाले इसे जान नहीं पाता लेकिन साथ सो रहे आदमी की आवाज की वजह से नींद खराब हो जाती है। पहले जानेंगे कि खर्राटे क्यों आते हैं और फिर इसी लेख में हम आपको खर्राटे के घरेलू उपाय भी बताएंगे जिन्हें अपनाकर खर्राटे लेन बंद हो सकता है। 
 
क्यों आते हैं खर्राटे
हैल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सोते वक्त जब सांस लेने की स्थिति में रुकावट आती है तो नाक और ले से आने वाली आवाजों को खर्राटे कहते हैं। इसके एक दो नहीं कई कारण हो सकते हैं। जैसे मोटापा यानी वजन ज्यादा होना भी खर्राटे का एक कारण हो सकता है। इसके अलावा नाक में एलर्जी के कारण खर्राटे आते हैं। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के पहले ट्रेमेस्टर में टिश्यू में सूजन आने के कारण महिलाओं के मुंह से खर्राटों की आवाज आती है। नाक बंद होना या फिर नाक में गांठ होना भी खर्राटों की एक वजह हो सकती है। मुंह के ऊपर के टिश्यू में सूजन आने और जीभ ज्यादा बड़ी होने पर भी खर्राटे आने की परेशानी खड़ी होती है। इसके अलावा ज्यादा उम्र होने पर, दवाइयों के सेवन या फिर धूम्रपान और अल्कोहल के सेवन के चलते भी खर्राटे आते हैं। स्लीप एपनिया भी खर्राटों का एक कारण बताया गया है। पीठ के बल सोने और रात को सोते समय मुंह खुला रखने वाले लोग भी ज्यादा खर्राटे लेते हैं। लंबे साइनस के चलते भी खर्राटे आते हैं और सर्दी जुकाम होने पर भी खर्राटे की परेशानी देखी जाती है। 

खर्राटों के घरेलू उपाय 
 
जैतून के तेल को डाइट में शामिल करके खर्राटों को रोका जा सकता है। जैतून का तेल मेडिटेरेनियन डाइट का हिस्सा बताया गया है और इसके सेवन  से खर्राटों पर लगाम लगाई जा सकती है। इसलिए आप जैतून के तेल को अपनी डाइट में शामिल करके देखिए। इसके अलावा आप रात को सोने से पहले एक चम्मच जैतून के तेल में थोड़ा सा शहद मिलाकर चाट लें। इससे आराम मिलेगा।
 
रात को सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी डालकर पीने  से भी खर्राटों में असर दिखने लगता है। हल्दी में शामिल एंटी इन्फ्लेमेंटरी गुण श्वास नली को खोलते हैं जिससे खर्राटे कम होने लगते हैं। 
 
रोज रात को सोने से पहले लहसुन की कच्ची कलियों को देसी घी में  भूनकर चबाने की सलाह दी जाती है। इससे श्वसन नली साफ होती है औऱ नाक की नली भी साफ होती है। इसलिए रात को इस नुस्खे को अपनाकर खर्राटों पर लगाम लगाई जा सकती है। 
 
रात को सोने से पहले एक रुमाल में पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें डालकर सूंघना चाहिए। माना जाता है कि पिपरमिंट ऑयल में इन्फ्लेमेंटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण गले के भीतर टिश्यू की सूजन को कम करने में मदद करते हैं जिससे खर्राटे का इलाज हो सकता है।
 
रात को सोने से पहले गर्म पानी की भाप लेने से भी नाक की नली खुल जाती है और सांस में  आसानी होती है। इससे खर्राटों में आराम पाया जा सकता है। 
 
खर्राटे दूर करने के लिए योगासन  करेंगे मदद
 
आप चाहें तो अपने डेली रुटीन में कुछ योगासन को एड करके खर्राटों को सदा के लिए दूर कर सकते हैं। वैसे भी योग के जरिए कई तरह की बीमारियां और डिसऑर्डर दूर किए जा सकते हैं। इसलिए कुछ योगासन खर्राटे दूर कर सकते हैं।
 
भुजंगासन, ताड़ासन और अनुलोम विलोम की मदद से श्वास नली की रुकावटें दूर होती है और शरीर में रक्त का संचालन बेहतर होता है। इससे श्वास प्रणाली अच्छे से काम कर पाती है और धीरे धीरे खर्राटे कम होने लगते हैं। 
 
इसके अलावा वजन कम करने पर फोकस करना चाहिए। धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन बंद कर देना चाहिए। रात को ठंडे पदार्थ  खाकर या पीकर नहीं सोना चाहिए। अधिक तनाव लेने से बचना चाहिए।
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
calender
20 March 2023, 05:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो