फायदा ही नहीं नुकसान भी कर डालता है जामुन का सेवन, ऐसे लोगों को जामुन नहीं खाना चाहिए

जामुन यूं तो बहुत लाभकारी फल है औऱ ये सेहत के लिए अच्छा है लेकिन अगर इसे गलत तरीके से खाय जाए तो ये काफी नुकसान कर डालता है। इसलिए यहां जानिए कि जामुन कब और कैसे नहीं खाना चाहिए।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
देखने में काले और बैंगनी-नारंगी से दिखने वाले छोटे छोटे जामुन स्वाद में खट्टे और मीठे होते हैं। जामुन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ये डायबिटीज में तो राहत देते ही हैं, साथ ही किडनी के अलावा आंख, दांत के लिए भी बहुत लाभ करते हैं। खासकर बढ़ते बच्चों की सेहत के लिए जामुन खाना काफी अच्छा माना जाता है। हो भी क्यों ना  जामुन में ढेर सारा आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड की मौजूदगी इसे सेहत के लिए वरदान जो बनाती है। लेकिन जामुन के जहां ढेर सारे फायदे हैं, वहीं इसके नुकसान भी हैं। कई लोगों को और कई परिस्थितियों में जामुन खाना खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा जामुन और कुछ अन्य खाद्य पदार्थों का कॉम्बिनेशन भी शरीर को नुकसान पहुंचाता है। चलिए आज जानते हैं जामुन खाने के नुकसान और किन चीजों के साथ और जामुन नहीं खाना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि जामुन खाने के तुरंत बाद क्या खाने पर शरीर को नुकसान हो सकता है। 
 
खाली पेट जामुन कभी ना खाएं
यूं तो कुछ चीजें खाली पेट खाने पर फायदा करती हैं लेकिन जामुन के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। खाली पेट जामुन कभी नहीं खाना चाहिए। जामुन स्वाद में खट्टा और तासीर में अम्लीय होता है इसलिए अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो पेट में एसिडिटी, पेट में दर्द और जलन आदि की दिक्कत हो सकती है। हालांकि ये पाचन में मददगार होता है लेकिन खाली पेट खाया तो डायरिया की समस्या भी हो सकती है।
 
पका हुआ जामुन जरूरत से ज्यादा खाने पर पेट के साथ साथ आपके फेफड़े भी बीमार और खराब हो सकते हैं। दरअसल जामुन देर से पचने वाले और कफकारी फल है। इसके ज्यादा सेवन से फेफड़ों में कफ जम सकता है जिससे फेफड़े खराब और  संक्रमित हो जाते हैं। कई बार इसके अधिक सेवन से छाती में दर्द होने लगता है और बुखार भी आ सकता है।
 
ज्यादा जामुन का सेवन आपकी त्वचा के लिए खतरनाक हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले अम्लीय गुण आपको मुंहासे, एक्ने और अन्य त्वचा एलर्जी का शिकार बना सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को त्वचा संबंधित एलर्जी की दिक्कत होती है, उन्हें जामुन बेहद कम मात्रा में खाने चाहिए। 
 
जामु खाने के तुरंत बाद अगर आप दूध पी लेते हैं तो आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है। जैसे पेट में गैस, अपच, पेट में दर्द और अफारा आदि। दरअसल डेयरी उत्पाद अगर जामुन के तुरंत बाद पेट में जाएं तो मेटाबॉलिज्म पर रिएक्ट करते हैं और इससे पेट खराब होता है। इसलिए जब भी आप जामुन खा रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसके सेवन के बाद दूध, दही, छाछ, पनीर आदि का सेवन ना करें।
 
तरबूज की तरह जामुन खाने के बाद भी तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। जामुन में पानी होता है और अगर इसके सेवन के बाद आप तुरंत पानी पीते है तो पाचन संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। इससे आपका पेट खराब हो सकता है, दस्त लग सकते हैं, पेट में मरोड़ और अपच हो सकती है। इसलिए अगर आप जामुन खाते हैं तो इसके करीब आधा घंटे बाद ही पानी पिएं।
 
लो बीपी यानी निम्न रक्तचाप के मरीजों को भी सोच समझ कर जामुन का सेवन करना चाहिए। दरअसल जामुन को रक्तचाप कंट्रोल करने के गुण के लिए जाना जाता है। इसके सेवन से रक्तचाप कम होता है। लेकिन जो लोग पहले ही रक्तचाप कम होने के चलते परेशान हैं, अगर वो इसका सेवन करेंगे तो रक्तचाप और नीचे चला जाएगा और इससे उनकी सेहत को खतरा हो सकता है। इसलिए लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को जामुन का सेवन सीमित ही करना चाहिए। 
 
जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है, उनको जामुन का कम ही सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी कब्ज की परेशानी को ज्यादा बढ़ा सकता है। 
 
ज्यादा जामुन खाने से कई बार उल्टियां और मतली की समस्या हो जाती है। इसलिए एक बार में और एक दिन में ज्यादा जामुन नहीं खाना चाहिए।
 
जिन लोगों के शरीर में ब्लड क्लॉटिंग यानी खून के थक्के जमने की परेशानी है, ऐसे लोगों को जामुन का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही जिन लोगों की हालिया ही सर्जरी हुई है, ऐसे लोगों को भी जामुन का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। 
 
ब्लड शुगर के मरीजों को जामुन का सेवन अपनी रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाकर ही करना चाहिए। चूंकि जामुन की मदद से ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है, इसलिए इसके ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर निर्धारित मात्रा से नीचे भी जा सकता है जिससे ब्लड शुगर के लो होने की समस्या हो सकती है।
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
calender
21 March 2023, 10:27 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो