score Card

रक्षामंत्री जापान की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना, आज मंत्रीस्तरीय संवाद में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगोलिया का अपना दौरा पूरा करने के बाद 7 सितंबर से जापान की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर है। रक्षामंत्री इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर के साथ आज टोक्यो में दूसरे भारत-जापान मंत्रीस्तरीय संवाद में हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगोलिया का अपना दौरा पूरा करने के बाद 7 सितंबर से जापान की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर है। रक्षामंत्री इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर के साथ आज टोक्यो में दूसरे भारत-जापान मंत्रीस्तरीय संवाद में हिस्सा लेंगे। भारत-जापान 2+2 संवाद विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा कर आगे का रास्ता तैयार करेगा। भारत और जापान के बीच एक विशिष्ट रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी मौजूद है। जो इस वर्ष दोनों देशों के बीच स्थापित राजनयिक सम्बंधों को 70 वर्ष हो जायेंगे।

इसके अलावा सिंह दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों के मद्देनजर रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के लिये अलग से भी द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशीदा के साथ मुलाकात करने का भी उनका कार्यक्रम है। इस यात्रा के दौरान रक्षामंत्री जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय से बातचीत करने के लिये टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।

calender
07 September 2022, 05:22 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag