Defense Minister Rajnath Singh की ताजा ख़बरें
Delhi: NCC के 75 साल, PM Modi ने जारी किया 75 रूपये का सिक्का, कहा-हमने देश के विकास में NCC की भूमिका देखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में शनिवार को एक विशेष डे कवर और 75 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी किया है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय कैडेट कोड (एनसीसी) इस साल अपनी स्थापना को 75वां वर्ष मना रहा है।
हिमाचल मेें बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी
केंद्रिय रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। जिसके कारण आज भारत जब अंतराष्ट्रीय मंचों पर अपनी विचार रखता है, तो उसकी बात को विश्व के लोग महत्व देते हैं।
रूस-यूक्रेन संघर्ष में किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प नहीं अपनाना चाहिए : रक्षामंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष से टेलिफोनिक बातचीत की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने रूसी समकक्ष से बातचीत में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए, परमाणु विकल्प पर विचार नहीं करना चाहिए।
चीन सीमा की अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों का रक्षा मंत्री ने बढ़ाया हौसला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय तीन दिनों के लिए अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर हैं। वे सेना के ठिकानों का दौरा करके चीन सीमा पर भारत की रक्षा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में अपने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को राजनाथ सिंह ने चीन सीमा पर भारत की ऑपरेशनल तैयारियों का जमीनी आकलन करने के लिए अग्रिम चौकियों का दौरा किया।
Japan: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से की मुलाकात
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के दुखद निधन पर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जापान साझेदारी के क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में एक निर्णायक भूमिका निभानी होगी।
राजनाथ सिंह और जापानी समकक्ष ने टोक्यो में की रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा से संबंधित विषयों की समीक्षा
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने टोक्यो में जापान के रक्षामंत्री यासुकाज़ु हमदा के साथ द्विपक्षीय विषयों पर वार्ता की है। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय मामलों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान भारत-जापान रक्षा साझेदारी के महत्व तथा नियम-आधारित भारत-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया।
रक्षामंत्री जापान की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना, आज मंत्रीस्तरीय संवाद में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगोलिया का अपना दौरा पूरा करने के बाद 7 सितंबर से जापान की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर है। रक्षामंत्री इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर के साथ आज टोक्यो में दूसरे भारत-जापान मंत्रीस्तरीय संवाद में हिस्सा लेंगे।

