Greater Noida: सड़क दुर्घटना में BMW चालक के शव के उड़े चिथड़े, टुकड़ों में मिला शव

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे शनिवार के दिन सुबह 8:30 एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसमें तेज रफ्तार का कहर BMW गाड़ी अनियत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे जाकर गिरी, जिसमें

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार के दिन सुबह 8:30 एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसमें तेज रफ्तार से आ रही BMW कार अनियत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरी, जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है, बताया जा रहा है कि मृतक हरियाणा का रहने वाला है। घटना ग्रेटर नोएड़ा के दनकौर थाना क्षेत्र में हुई है।

हरियाणा का रहने वाला भरत अपने दोस्त गौरव के साथ BMW स्पोर्टस कार से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेस- वे से जा रहा था। इसी क्रम में कार अनियंत्रित होकर गलगोटिया विश्वविघालय के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस हादसे में 20 साल के भरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है, हादसे की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

calender
03 September 2022, 03:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो