मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार रविवार को उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश में फरवरी के महीने में ही तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। जून-जुलाई में पड़ने वाली गर्मी का एहसास अभी से हो रहा है। मौसम विभाग के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार रविवार को उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर भारत में सामान्य से तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है।

इसके अलावा अगले 2 दिनों में लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश होने ती संभावना है। आपको बता दें कि मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टेर्बेंस की वजह से हो रहा है।

कई राज्यों में बढ़गे पारा

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में कई राज्यों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। आईएमडी के मुताबिक दक्षिणी राजस्थान , हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके अलावा गुजरात में दो से तीन दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं होगी। लेकिन बाद में 2-3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में आने वाले 2-3 दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकत है। वहीं पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम और मेघालय में भी 26 फरवरी से 28 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पहाड़ों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच बारिश होने का अनुमान है। इतनी ही नहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी आशंका है। आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच बर्फबारी होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा पारा

देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने दस्तक दे दी है। राज्य में रविवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आपको बता दें कि दिल्ली में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

calender
26 February 2023, 10:37 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो