राहुल गांधी ने श्रीनगर में लाल चौक पर फहराया तिरंगा, कल भारत जोड़ो यात्रा का होगा समापन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को समापना होगा।

calender

आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को समापना होगा। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल गांधी की इस यात्रा ने कई राज्यों में सफर किया। भारत जोड़ो यात्रा ने 4,080 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। इस वक्त ये पदयात्रा अपने अंतिम चरण में जम्मू-कश्मीर में है।

इसके लिए पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है। आपको बता दें कि लाल चौक पर झंडा फहराने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कल भारत जोड़ो यात्रा का समापन है। इसके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है। इन पार्टियों में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना को आमंत्रण भेजा गया है।

शनिवार 28 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा की पदयात्रा में राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुईं। उनके साथ पीपुल्स डेमोक्रेटिव पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती में शामिल हुईं। आपको बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने कहा कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में ताजी हवा झोंक रही है। 2019 के बाद ये पहली बार है जब बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के बाहर निकल रहे हैं।

आपको बता दें कि रविवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार में सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, आज कश्मीरी पंडित केंद्र सरकार से पूछ रहे हैं- हमारा राजनीति इस्तेमाल करने के सिवा आपने हमारे लिए क्या किया है? जवाब है प्रधानमंत्री जी?

First Updated : Sunday, 29 January 2023