Tripura Election 2023: BJP ने 48 उम्मीदवार किए घोषित

त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 48 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा टाउन बोरडोवली सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा पार्टी ने कहा कि वो बाकि के 12 उम्मीदवारों ने नाम की घोषणा जल्द करेगी। साथ ही भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है।

Sagar Dwivedi

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बोरडोवली से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर से MD मोबोशर अली कैलाशहर से पार्टी में शामिल हुए, राज्य भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य बनमालीपुर से चुनाव लड़ेगे। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक 27 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और CEC के अन्य सदस्या मौजूद थे। CEC ने त्रिपुरा में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामों पर अपनी मंजरी दे दी है। 

त्रिपुरा में भाजपा में पहली बार 2018 में राज्य के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला जिससे माकपा का 20 साल का शासल समाप्त हो गया। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होने है। 30 जनवरी तक नामांकन जमा करना होगा और अगले दिन कागजातों और संबधित दस्तावेजों की जांच की जाएंगी नाम वापसी की अंतिम तिथि दो फरवरी को है। 2 मार्च पर चर्चा होगी।

calender
28 January 2023, 12:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो