Weather Updates : उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, पठानकोट में हुई ओलावृष्टि

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने के आसार हैं, जिसके कारण मौसम भी सुहाना रह सकता है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार 17 मार्च को कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़ने के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रोजाना गर्मी से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। लेकिन बारिश की वजह से लोगों को राहत मिली है।

आपको बता दें कि बुधवार को रात के समय पंजाब के गुरदासपुर व पठानकोट में बारिश हुई। इसके अलावा पंजाब के इन इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हुई। बिहार के मुजफ्फरपुर में बारिश के साथ कल ओले भी पड़े।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने के आसार हैं, जिसके कारण मौसम भी सुहाना रह सकता है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में 20 मार्च तक बादल छाए रहने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अगले 5 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। आपको बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सिय रहने का अनुमान है।

यूपी में गिरा तापमान

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई हिस्सों में बारिश हुई। आज हुई इस हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 20 मार्च तक प्रदेश में मौसम का हाल ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

आपको बता दें कि लखनऊ में बारिश होने का बाद मौसम सुहाना हो गया है। वहीं नोएडी से गोरखपुर तक मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि आईएमडी ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों का मौसम

मौसम विभाग के मुकताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। वहीं पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा में हल्की बारिश होने के आसार है। जिससे लोगों के गर्मी से राहत मिलेगी।

फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च के उत्तर भारत में एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

calender
17 March 2023, 10:34 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो