Republic day 2025: 76वां या 77वां, इस साल भारत कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएगा? जान लीजिए सही जवाब

Republic day 2025: भारत 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस मनाएगा. इस साल की परेड में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां और 11 केंद्रीय टुकड़ियां भाग लेंगी. लेकिन सवाल ये हैं कि इस साल भारत कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएगा, 76वां या फिर 77वां? जवाब मालूम हैं तो बताइए...

Republic day 2025: भारत 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाएगा. जो भारतीय संविधान की 1950 में स्वीकृति के साथ देश के लोकतांत्रिक गणराज्य बनने का प्रतीक है. इस बार का आयोजन विशेष रूप से 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' (Golden India: Heritage and Progress) थीम के तहत होगा. यह थीम देश की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की यात्रा को प्रदर्शित करती है. 

गणतंत्र दिवस परेड का शानदार आयोजन

नई दिल्ली के इंडिया गेट के पास स्थित कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां शामिल होंगी. इस परेड में देश की विविध संस्कृति और धरोहर को दर्शाते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शानदार झांकी भी शामिल की जाएंगी.

15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां

इस साल की परेड में आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटका, और मध्य प्रदेश जैसे 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी. इसके साथ ही 11 केंद्रीय सरकारी टुकड़ियां भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगी. 

मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति 

इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांतों का स्वागत किया जाएगा. गणतंत्र दिवस 2025 भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जो देश की प्रगति और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक होगा. 

calender
20 January 2025, 03:19 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो