मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत पर, महंगा हुआ गैस सिलेंडर और बढ़ी किल्लत
अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है. होर्मुज़ मार्ग पर असर के कारण भारत में एलपीजी महंगी हुई और कई शहरों में सिलेंडर की कमी देखी जा रही है.
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. मध्य-पूर्व में ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस महंगी हो गई है और इसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. भारत अपनी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से मंगाता है, जिसमें से 85-90 प्रतिशत सप्लाई Strait of Hormuz से होकर आती है. इस मार्ग पर तनाव के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे कीमतें बढ़ गई हैं और सप्लाई भी कम हो गई है. महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई शहरों में कमर्शियल सिलेंडरों की कमी की खबरें सामने आई हैं, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हो रहा है. व्यापारिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि हालात जल्द नहीं सुधरे तो खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं.


