ईरान का दावा: मिसाइल हमलों से डरकर पीछे हटा USS अब्राहम लिंकन? जानिए सच्चाई
ईरान और US के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन (CVN-72) उसके मिसाइल और ड्रोन हमलों के डर से अपनी स्थिति से दूर चला गया. हालांकि अमेरिकी पक्ष और उपलब्ध सबूत इस दावे की पुष्टि नहीं करते.
नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना का एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln उसके मिसाइल और ड्रोन हमलों से डरकर अपनी स्थिति से लगभग 1000 किलोमीटर दूर चला गया. ईरान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल्स और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता के अनुसार, यह युद्धपोत होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी जलक्षेत्र के करीब पहुंच गया था, जहां ईरानी ड्रोन ने उस पर हमला किया.
हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है. जहाजों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट MarineTraffic पर 9 मार्च को कुछ समय के लिए इस कैरियर की लोकेशन दिखाई दी थी, लेकिन बाद में उसका ट्रैकिंग सिस्टम बंद हो गया. विशेषज्ञों के मुताबिक युद्ध के दौरान नौसेना के जहाज अक्सर सुरक्षा कारणों से ट्रैकिंग बंद कर देते हैं. वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 7 मार्च को अरब सागर में USS Abraham Lincoln की मौजूदगी की तस्वीरें भी जारी की थीं.


