मेंटली टार्चर करता था मुस्लिम बॉयफ्रेंड, महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी...6 पन्नों का मिला सुसाइड नोट
मुंबई के एंटॉप हिल में डॉक्टर स्तुति सोनावने की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनके बॉयफ्रेंड फैजुल को गिरफ्तार किया है. छह पन्नों के सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना और अपमान की बात सामने आई है.

महाराष्ट्र : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक होनहार युवा डॉक्टर. स्तुति सोनावने. ने मानसिक तनाव के चलते अपने जीवन का अंत कर लिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के बॉयफ्रेंड फैजुल मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है. कमरे से बरामद सुसाइड नोट ने इस दुखद कहानी की परतों को खोल दिया है. जिससे पता चलता है कि कैसे एक खुशहाल रिश्ता अपमान और मानसिक प्रताड़ना में बदल गया.
छह पन्नों का दर्दनाक सुसाइड नोट
पुलिस को स्तुति के कमरे से छह पन्नों का एक विस्तृत सुसाइड नोट मिला है. जिसमें उन्होंने अपनी व्यथा साझा की है. स्तुति ने लिखा कि शुरुआती दिनों में वे दोनों बहुत खुश थे और फैजुल ने उनका जन्मदिन मुंबई के मशहूर ताज होटल में धूमधाम से मनाया था. हालांकि. कुछ समय बाद फैजुल का स्वभाव पूरी तरह बदल गया. वह छोटी-छोटी बातों पर शक करने लगा और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगा. इसी मानसिक आघात ने स्तुति को आत्महत्या जैसे कदम की ओर धकेल दिया.
उस काली रात का घटनाक्रम
मृतका के पिता बजरंग सोनावने ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च की शाम उनकी बेटी बिल्कुल सामान्य लग रही थी. रात सात बजे जब वे डिनर के लिए बाहर जा रहे थे. तो उन्होंने स्तुति से कुछ खाने के लिए पूछा भी था. रात में जब वे वापस आए. तो स्तुति के कमरे की लाइट जल रही थी. उन्हें लगा कि शायद वह देर रात तक पढ़ाई कर रही है. इसलिए उन्होंने उसे टोकना ठीक नहीं समझा. उन्हें क्या पता था कि वह रात उनकी बेटी की आखिरी रात होगी.
दरवाजा नहीं खोला तो...
अगले दिन 9 मार्च की सुबह 10 बजे तक जब स्तुति ने दरवाजा नहीं खोला तो माता-पिता को अनहोनी की आशंका हुई. बार-बार आवाज देने और मोबाइल पर फोन करने के बाद भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई. तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था. स्तुति नायलॉन के दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिली. पुलिस को फौरन सूचित किया गया. जिन्होंने मौके पर पहुँचकर सुसाइड नोट और अन्य सबूतों को कब्जे में लिया.
कौन है आरोपी फैजुल खान?
आरोपी फैजुल मोहम्मद खान एक इंश्योरेंस ब्रोकर है और उसने कानून की पढ़ाई भी कर रखी है. जानकारी के मुताबिक. इन दोनों की पहली मुलाकात एक प्रसिद्ध मोबाइल डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. लेकिन फैजुल की संदिग्ध आदतों और मानसिक दबाव ने इस रिश्ते को जहरीला बना दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर एक दिन की रिमांड पर लिया है. फैजुल से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के लिए उकसाने के कारणों की स्पष्टता मिल सके.
दोषी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग
स्तुति के पिता ने भरे मन से कहा कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए. उन्होंने दोषी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. पुलिस ने अब तक की जांच में स्पष्ट किया है कि इस मामले में फिलहाल 'लव जिहाद' जैसा कोई भी पहलू सामने नहीं आया है. यह मामला पूरी तरह से मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ा नजर आ रहा है. पुलिस अदालत में सभी सबूत पेश कर मामले को तार्किक अंजाम तक पहुँचाने की कोशिश कर रही है.


