कांग्रेस पर प्रहार करते हुए बोले जेपी नड्डा- राम और हनुमान को ताला लगाने वालों को सबक सिखाना जरूरी

कोप्पल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि '9 साल पहले कैसा भारत था? भ्रष्टाचार के नाम से जाने जाना वाला भारत था। घुटने टेक कर चलने वाला भारत था। जब आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, तो दुनिया में सिक्का जमाने वाला भारत बन गया।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

आज कर्नाटक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो किया। फिर इसके बाद वो कर्नाटक के कोप्पल में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'कोप्पल की धरती बहुत ही ऐतिहासिक धरती है, यहा अर्जुन ने पूजन किया था। ये संस्कृति से भरी हुई धरा है और ऐसी पूज्य धरती पर कांग्रेस कभी राम पर ताला लगाती है, तो कभी हनुमान पर ताला लगाती है। ऐसे में इस प्रकार के लोगों को सबक सिखाना जरूरी है, इन्हें घर बिठाना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि '9 साल पहले भारत की क्या तस्वीर थी? यह एक भ्रष्ट भारत, अनिर्णायक भारत और कमजोर भारत का था! लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में  एक मजबूत, स्थिर और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि '9 साल पहले भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाने वाला भारत था। फैसले नहीं लेने वाला भारत था। घुटने टेक कर चलने वाला भारत था और जब आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया तो भारत दुनिया में सिक्का जमाने वाला भारत बन गया। छलांग लगाने वाला भारत बन गया है। जिस ब्रिटेन ने हमारे ऊपर 200 साल राज किया, उसे पछाड़कर अब हम 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं। पहले 92 प्रतिशत मोबाइल बाहर से आता था, आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में बनता है। पिछले 9 साल में ये परिवर्तन आया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि 'कर्नाटक एफडीआई के लिए आज शीर्ष स्थान रहा है। मोदी जी हमेशा किसानों, गरीबों, महिलाओं, दलितों और सभी की जरूरतों के लिए चिंतित रहे हैं। कर्नाटक और पूरे देश में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं ने लोगों के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। भाजपा देने वाली सरकार है और वो (कांग्रेस) लेने वाली सरकार थी। हमारी सरकार ने SC/ST, वोक्कालिगा और लिंगायत का आरक्षण बढ़ाने का काम किया। इसलिए विकास को आगे बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। मोदी जी ने जब पीएम किसान योजना के तहत लाभ देने वाले किसानों के नाम की सूची मांगी तो कुमारस्वामी सरकार ने केंद्र को भेजी उसी के तहत 17 नाम! आश्चर्यजनक रूप से, येदियुरप्पा सरकार के तहत, यह संख्या 54 लाख थी।'

calender
05 May 2023, 05:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो