कर्नाटक नतीजे पर बोले भूपेश बघेल- बजंरग बली का आशीर्वाद तो हमारे साथ है BJP के साथ नहीं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोले हैं। उन्होंने कहा कि बजंरग बली भाजपा के साथ नहीं हैं हमारे साथ हैं उनका आशीर्वाद हमें मिला है.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोले हैं। उन्होंने कहा कि बजंरग बली भाजपा के साथ नहीं हैं हमारे साथ हैं उनका आशीर्वाद हमें मिला है। 

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 'बजरंग बली हमेशा धर्म के साथ हैं और बजरंग बली हमेशा अन्यायी और अत्याचारियों को परास्त करते रहे हैं, कर्नाटक में यही हुआ है और आगे भी यही होने वाला है। बीजेपी के साथ तो बजरंग बली नहीं हैं...बजरंग बली का आर्शीवाद तो हमें मिला है। 

 

कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा कि "बजरंग दल अलग है और बजरंग बली अलग है। बजरंग दल नफरत और हिंसा की राजनीति फैलाने में विश्वास करता है ... कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जो कहा है वह कोई भी संगठन है जो कानून तोड़ता है, धार्मिक घृणा, धार्मिक कट्टरता फैलाता है, सांप्रदायिक हिंसा फैलाता है।" कानून और संविधान के अनुसार निपटा जाएगा। लोग पीएम और उनके अभियान से थक चुके हैं, चाहे उन्होंने कितने भी रोड शो किए हों...लेकिन लोगों में उत्साह नहीं था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag