60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से रचाई शादी...लड़की के भाई ने लगाया अपहरण का आरोप, दर्ज हुआ FIR

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक स्कूल के 60 वर्षीय प्रिंसिपल राकेश साह ने अपनी ही 28 साल की शिक्षिका शाइस्ता परवीन से 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में शादी कर ली. प्रिंसिपल पहले से चार बच्चों के पिता हैं. शादी की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही विवाद बढ़ गया.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 60 साल के प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 साल की महिला टीचर से शादी रचा ली है. इसके घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. शादी की तस्वीरें और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई ये खबर आग की तरह फैल गई. इस घटना के बाद लोगों के बिहार के चर्चित प्रोफेसर मटुकनाथ की याद आ रही है जिन्होंने अपने ही स्टूडेंट जूली के साथ शादी कर ली थी. 

पहले से चार बच्चों का बाप है प्रिंसिपल

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल राकेश साह पहले से चार बच्चों के पिता बताए जा रहे हैं. जिसके बावजूद उन्होंने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका शाइस्ता परवीन से नेपाल के जनकपुर जाकर 18 फरवरी को शादी रचा ली. 

भाई ने दर्ज कराई शिकायत

इस घटना के बाद शिक्षिका के भाई ने औराई थाने में जाकर अपनी बहन के अपहरण और जबरन शादी के मामले में आवेदन दिया है. आवेदन में उसने राकेश साह, उनकी पत्नी, बेटी समेत 7 लोगों को नामजद किया है. इसके साथ ही उसने अपनी शिकायत में यह भी आशंका जताई है कि उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी होनी की संभावना है. 

शिक्षिका ने शेयर किया वीडियो 

वहीं भाई के आवेदन के बाद शिक्षिका शाइस्ता परवीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए यह दावा किया है कि उन्होंने यह शादी अपनी मर्ची से की है. वीडियो में उसने यह भी दावा किया है  कि यह शादी उसने अपनी मर्ची से की है, उस पर किसी भी प्रकार का कोई भी दबाव नहीं है. 

गांव में तनाव का माहौल 

इस मामले की जानकारी जैसी ही लोगों को हुई गांव में तनाव का माहौल बन गया है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है. औराई थाना प्रभारी रानोवर परवीन ने कहा कि नामजद आरोपियों में से तीन लोगों के मोबाइल को जब्त कर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मामला प्रेम विवाह का है या फिर किसी प्रकार के दबाव का. पुलिस जांच के बाद इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag