Bhagalpur Bridge Collapse: हादसे पर तेज प्रताप का तंज, बोले- हम पुल बना रहे BJP इसे गिरा रही हैं

बिहार के भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने पर बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव कहते हैं, पुल को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। हम पुल बना रहे हैं और वे इसे गिरा रहे हैं।

calender

अगुवानी- सुल्तानगंज पुल के गिरने के बाद से बिहार में जो सियासत तेज हुई है। इस पर अब राजद सुप्रीमो और बिहार मंत्री तेजप्रताप यादव ने इस प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप पुल गिरने के सवाल पर भाजपा पर बडा आरोप लगा दिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। हम पुल बना रहे हैं और BJP वाले इसे गिरा रहे है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

भागलपुर में अगुवानी घाट पुल के सुपर स्ट्रक्चर गिरने की घटना के बाद बिहार सरकार की देशभर में किरकिरी हो रही है। भष्ट्राचार को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।

First Updated : Tuesday, 06 June 2023