Bihar: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग हुए जख्मी

वैशाली जिले के रतनपुरा में एनएच 22 पर बिहार के राज्यपाल के काफिले में शामिल एक दमकल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग घायल हो गए। दमकल की गाड़ी ने अचानक अपना संतुलन खो दिया, एक अलग लेन में घुस गई, एक ऑटोरिक्शा से टकरा गई और लोगों को चोटें आईं। राज्यपाल बाल-बाल बचे।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का काफिला वैशाली जिले के भगवानपुर में भीषण हादसे का शिकार होते- होते बचे है। वैशाली जिले के रतनपुरा में NH 22 पर बिहार के राज्यपाल के काफिले में शामिल एक दमकल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग घायल हो गए। दमकल की गाड़ी ने अचानक अपना संतुलन खो दिया, एक अलग लेन में घुस गई, एक ऑटोरिक्शा से टकरा गई और लोगों को चोटें आईं।

 

इस हादसे में दमकलकर्मी के तीन जवान और ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना के बाद चारों तरफ अफरा- तफरी मच गई है। हालांकि राज्यपाल का काफिला NH पर घटना के बाद रूका नहीं और मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ते चला गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला गया। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गई।

इस घटना के बाद वहां के लोगों में अफरा- तफरी का महौल हो गई और आस- पास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम करना शुरु कर दिया। घायलों को आनन- फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सबका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद दमकल की गाड़ी पलट गई और टक्कर के बाद ऑटो का शीशा एकदम से टूट गया। सड़क दुर्घटना में 9 लोग थे इनका उपचार चल रहा है।

calender
17 April 2023, 03:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो