एकतरफा प्यार ने ली जान! सनकी आशिक ने वरमाला के बीच दुल्हन को मारी गोली, देखता रह गया दूल्हा; देखें वारदात का पूरा वीडियो

बक्सर जिले में शादी की खुशियों से भरा माहौल अचानक से मातम में बदल गया. दुल्हन के आशिक ने जयमाल के दौरान दुल्हन को सरेआम गोली मार दी और तुरंत मौके से फरार हो गया. घटना का वीडियो भी सामने आ गया है.

Sonee Srivastav

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में एक शादी का समारोह खौफनाक हादसे में बदल गया। मंगलवार रात चौसा नगर पंचायत के मल्लाह टोली में जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई. आरोपी युवक ने नकाब बांधकर भीड़ में घुसकर फायरिंग की, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया.

खुशियों भरा माहौल बना मातम

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात आई थी. सबसे पहले द्वार पूजा हुआ उसके बाद जयमाला की रस्म शुरू हुई. दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े थे, रिश्तेदार फोटो खिंचवा रहे थे. तभी भीड़ में छिपा एक युवक अचानक मंच पर पहुंचा. उसने दुल्हन आरती कुमारी (18 वर्ष) के पेट में गोली दाग दी. गोली लगते ही दुल्हन तुरंत स्टेज पर गिर पड़ी. चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और लोग भागने लगे.

दुल्हन ने गोली लगने के बाद आरोपी का नाम लेते हुए कहा, ‘दीनबंधु ने मुझे गोली मार दी.’ आरोपी दीनबंधु पड़ोसी इलाके का युवक था. पिता नंद जी मल्लाह ने बताया कि यह एकतरफा प्यार का मामला था. आरोपी युवक दुल्हन से प्यार करता था, लेकिन शादी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया. घटना के बाद आरोपी मौके से फटाफट भाग गया.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे नकाबपोश युवक लड़कियों की भीड़ में से निकलकर स्टेज पर चढ़ा और फायरिंग की. गोली की आवाज सुनते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागे, जबकि दुल्हन लहूलुहान होकर गिर गई. यह वीडियो देखकर लोग सदमे में हैं.

दुल्हन की हालत गंभीर

घायल दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दुल्हन की मौत हो गई, लेकिन परिवार और पुलिस से अभी पुष्टि नहीं हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag