PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हार को बर्दाश्त नहीं कर पाया पाकिस्तानी फैन! स्टेडियम में अंग्रेज से की हाथापाई

मंगलावर को पकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 मैच खेला गया. मैच से ज्यादा स्टेडियम में हुए विवाद ने सभी का ध्यान खीचा है. यह विवाद पाकिस्तानी प्रशंसक और एक अंग्रेजी समर्थक के बीच हुआ.

Sonee Srivastav

PAK vs ENG: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भावनाएं उफान पर हैं. मंगलवार को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हुए सुपर 8 मैच के दौरान एक बड़ा विवाद हो गया. मैच के बाद एक पाकिस्तानी प्रशंसक और एक अंग्रेजी समर्थक के बीच हाथापाई हो गई, जिससे पूरा स्टेडियम तनाव में आ गया.

स्टेडियम में भड़की झड़प

पाकिस्तान की हार के बाद गुस्साए एक पाकिस्तानी फैन ने इंग्लैंड के सपोर्टर से बहस शुरू की. बात हाथापाई तक पहुंच गई. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों तरफ से धक्का-मुक्की हुई और स्थिति बिगड़ने लगी. आसपास बैठे श्रीलंकाई दर्शकों ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया. यह पूरा वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

एक ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक जीनिंग्स ने इस वीडियो को शेयर किया. उन्होंने उस पाकिस्तानी फैन जिसका नाम सऊद बताया जा रहा है उसपर पहले भी उकसाने और धमकाने का आरोप लगाया है. जेक ने लिखा कि यह व्यक्ति बार-बार ऐसी हरकतें करता है और अब आईसीसी को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. 

पाकिस्तानी फैन का दावा

दूसरी तरफ, सऊद ने अपना पक्ष रखा. उसका कहना है कि इंग्लैंड का फैन पहले उसके पास आया, बदतमीजी की और उस पर बीयर फेंकी. इसी वजह से झगड़ा बढ़ा. दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला और उलझ गया है.

मैच का रोमांचक नतीजा

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट गवांकर 164 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 51 गेंदों में 100 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. यह उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहला शतक था. ब्रूक की इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली.

पाकिस्तान के लिए यह हार बहुत भारी पड़ी. बारिश से पहले मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ रद्द होने से उन्हें सिर्फ एक अंक मिला था. अब इंग्लैंड से हार के बाद वे अंकों में फंस गए हैं. उनके पास सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर 8 मैच बचा है. जीत जरूरी है, लेकिन सेमीफाइनल की उम्मीद अन्य मैचों के नतीजों पर भी टिकी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag