लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर PM बनने की सोच रहे राहुल- बिहार BJP अध्यक्ष का हमला

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आतंकी से कर डाली, उन्होंने हमलो बोलते हुए कहा कि एक तरफ राहुल गांधी हैं वे ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर सोच रहे हैं कि मोदी जी की तरह प्रधानमंत्री बन जाएंगे...

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। दरअसल आपको बता दें कि सम्राट चौधरी ने बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की तुलना आंतकी ओसामा बिन लादेन से कर डाली है। उन्होंने कहा कि आजकल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर सोच रहे हैं कि मोदी जी की तरह प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

आखिर क्यों राहुल गांधी को बच्चा बोले  सम्राट चौधरी

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज एक संबोधन में बच्चा बताया, उन्होंने आगे कहा कि जो शख्स 50 साल का हो गया है और एक राजनीतिक परिवार से तालुक रखता है लेकिन उसमें राजनीतिक बुध्दि नहीं हो तो उसे बच्चा से अधिक क्या कहा जा सकता है। इसके बाद उन्होंने लव जिहाद का भी मुद्दा उठाया।

लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर PM बनने की सोच रहे राहुल- बिहार BJP अध्यक्ष का हमला
लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर PM बनने की सोच रहे राहुल- बिहार BJP अध्यक्ष का हमला Twitter

 

बिहार के सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर लव जिहादियों की शिनाख्त कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। भाजपा सरकार में गौ हत्या करने वाले को जेल जाना पड़ेगा, जब भाजपा की सरकार बनेगी तो 1- 1 बांग्लादेशी घुसपैठियों को शिनाख्त कर उसके बिहार और देश से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों को बिलकुल भी नहीं बख्शा जाएगा। हिंदूस्तान मे जिसको रहना है उसको हिंदुस्तान के साथ चलना होगा।

calender
10 June 2023, 11:37 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो