कांग्रेस पहले से नंगी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या जरूरत...मेरठ की क्रांतिकारी धरती से कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ तीव्र परिवहन प्रणाली के शेष 23 किमी लंबे मेरठ मेट्रों के बाकी हिस्सों का उद्धाटन किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. दिल्ली में आयोजित वैश्विक AI शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शिखर सम्मेलन के दौरान जो कहा उससे यह दिखता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से पूरी तरह दिवालिया और दरिद्र हो चुकी है. 

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ पहुंचे. यहां उन्होंने दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय तीव्र प्रणाली के शेष 82 किमी लंबे कॉरिडोर और 23 किमी लंबे मेरठ मेट्रो के बाकी हिस्सों का उद्धाटन किया. इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. दिल्ली में आयोजित वैश्विक AI शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है.

देश की सबसे पुरानी पार्टी पूरी तरह से दिवालिया

उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कपड़े उतारकर पहुंच गए. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा,' कांग्रेस ने नेताओं ने विदेशी मेहमानों के सामने जो किया उससे यह पता चलता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से पूरी तरह दिवालिया और दरिद्र हो चुकी है.'

दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या जरूरत ?

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता जानती है कि कांग्रेस वाले वैचारिक रूप से पहले से ही नंगे है, फिर उन्हें दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या जरूरत है ? उन्होंने कहा कि एक तरफ आज पूरा देश भारत को विकसित भारत बनाने के लिए काम कर रहा हैं, लेकिन देश के ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे है. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया, पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन, कांग्रेस को यह खुशी बर्दाश्त नहीं हुई. उन्होंने इस गर्व के पल को अपनी गंदी और नंगी राजनीती का हिस्सा बना दिया.

कांग्रेस को BJP, NDA और मोदी से नफरत...

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को मोदी से नफरत है, मेरे मां को गाली देने में इन्हें कोई परहेज नहीं, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, कांग्रेस को भाजपा और NDA से दिक्क्त है, लेकिन कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि वैश्विक AI शिखर सम्मेलन के दौरान वहां कोई भी भाजपा का नेता मौजूद नहीं था और ना ही यह कार्यक्रम भाजपा और NDA का था.  उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के सम्मान का था, लेकिन कांग्रेस ने अपनी नीच हरकत से सारी मर्यादाएं तोड़ दी. आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रहा है. इसके बावजूद कांग्रेस लजाने के बजाय गाज रही है. 

कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है, कभी संसद तो कभी वैश्विक कार्यक्रम में. इन्होंने बजट सत्र के दौरान भी संसद की कार्यवाही को बाधित करने का काम किया था. संसद में ये खुद तो कुछ कर नहीं पर रहे और ना ही अपने साथी दलों को बोलने का मौका देत. इससे सबसे बड़ा नुकसान उनके सहयोगी दलों का हो रहा है. दिल्ली में AIशिखर सम्मेलन के दौरान जिस तरह से इन्होंने नंगा पन दिखाया है उससे उनके सारे साथी दल हैरान हो गए हैं, सबने अब कांग्रेस ने किनारा करने का निर्णय लिया है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag