बसव जयंती समारोह में राहुल गांधी बोले- बसवा जी ने लोकतंत्र का रास्ता हिंदुस्तान और विश्व को दिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी रविवार को कर्नाटक के दौरे पर है। इस दौरान वे बागलकोट मे संगमनाथ मंदिर पहुंचे और कुदालसंगम में दर्शन किए। इसके बाद बागलकोट में बसव जंयती समारोह में शामिल हुए।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी रविवार को कर्नाटक के दौरे पर है। इस दौरान वे बागलकोट मे संगमनाथ मंदिर पहुंचे और कुदालसंगम में दर्शन किए। इसके बाद बागलकोट में बसव जंयती समारोह में शामिल हुए। बसव जयंती समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि 'बसवा जी ने लोकतंत्र का रास्ता हिंदुस्तान और विश्व को दिया और ये सच्चाई है। इसे मिटाया नहीं जा सकता। अगर हिंदुस्तान में लोकतंत्र आया, अधिकार आए तो उसकी नींव बसवा जी जैसे लोगों ने रखी थी। जब समाज में अंधेरा था, तब बसवा जी अंधेरे में रोशनी की तरह निकले थे।

राहुल गांधी ने कहा कि  'बसवा जी के दोस्तों पर समाज आक्रमण कर रहा था, तब बसवा जी ने खुद से सवाल किया कि मेरे दोस्तों पर हमला क्यों हो रहा है? बसवा जी ने लोकतंत्र, जातिवाद-नफरत, आदर के बारे में खुद से सवाल पूछे। फिर जो सच उन्होंने देखा, उसे जीवनभर नहीं छोड़ा। आप ये मत समझना कि समाज के सामने सच बोलना आसान है। आज हम इनके (बसवेश्वर) सामने फूल रख रहे हैं लेकिन जब ये जिंदा थे तब इन्हें डराया गया होगा, धमकाया गया होगा, इन पर आक्रमण हुए होंगे लेकिन वे पीछे नहीं हटे, सच्चाई का रास्ता इन्होंने नहीं छोड़ा। इसीलिए आज हम उनके सामने फूल रखे। जो डर जाता है उसके सामने फूल कोई नहीं रखता।

बसव जयंती समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'जहां भी अंधेरा होता है वहां उसी अंधेरे में से कहीं न कहीं रोशनी भी निकलती है। उस समय समाज में अंधेरा था तो बसवा जी अंधेरे में रोशनी जैसे निकले थे। व्यक्ति ऐसे ही रोशनी नहीं देता है उसे सबसे पहले अपने आप से सवाल पूछने पड़ते हैं दूसरों से सवाल करना आसान होता है, अपने आप से सवाल करना मुश्किल होता है।'

 

calender
23 April 2023, 02:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो