Delhi: सीएम केजरीवाल ने एलजी को लिखी चिट्ठी, बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए रखी ये मांग

CM Arvind Kejriwal wrote a letter to LG: सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर एलजी को चिट्टी लिखी है। इस चिट्टी में मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ दिल्ली कैबिनेट की बैठक करने का प्रस्ताव रखा है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

CM Arvind Kejriwal wrote a letter to LG: राजधानी दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने चिट्टी में कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था की हालत बेहद चिंताजनक है। पिछले 24 घंटे में चार लोगों की हत्या कर दी गई है। आज हर नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर उपराज्यापल और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि एलजी को नागरिकों, विधायकों के साथ मिलकर दिल्ली की कानून व्यवस्था में सुधार लाना चाहिए। सीएम केजरीवाल ने राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर उपराज्यपाल के साथ दिल्ली कैबिनेट की एक बैठक करने का प्रस्ताव रखा है। 

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की कर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी दिल्ली में चार बार चुनाव हार गई। उन्होंने कहा कि अगले कई सालों तक दिल्ली में बीजेपी के चुनाव जीतने की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए बीजेपी अध्यादेश के ​जरिए दिल्ली पर काबू करने की कोशिश कर रही है। अध्यादेश को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये मंत्रियों, मुख्यमंत्री और कैबिनेट के ऊपर अधिकारियों को बैठाता है। इसके बाद हर विभाग में अंतिम निर्णय मंत्री का नहीं बल्कि सचिव का होगा। सचिव को मंत्री का निर्णय खारिज करने का अधिकार होगा। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी चुनाव हारने के बाद चोरी से दिल्ली की सरकार चलाना चाहती है। 

आप नेताओं दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 

इससे पहले सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ट्वीट कर दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगया कि उपराज्यपाल से दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। इस वजह से दिल्ली में लगातार आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि रविवार शाम को साउथ कैंपस के अंदर घुसकर छात्र निखिल चौहान की हत्या कर दी गई। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag