Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर कथित हमले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने इस घटना को भाजपा की साजिश बताते हुए दो संदिग्धों के नाम और तस्वीरें जारी कीं. आतिशी ने कहा कि इन दोनों का भाजपा से गहरा नाता है और वे पार्टी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के करीबी सहयोगी हैं.
'भाजपा के गुंडों ने किया हमला'
आपको बता दें कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी ने कहा, ''कल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला हुआ. यह हमला भाजपा के गुंडों ने किया. इनमें एक व्यक्ति शैंकी है, जो भाजपा का उपाध्यक्ष है और अक्सर प्रवेश वर्मा के साथ नजर आता है. शैंकी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट और डकैती के आरोप शामिल हैं.''
'रोहित त्यागी भी हमले में शामिल'
वहीं आपको बता दें कि आतिशी ने दूसरा नाम रोहित त्यागी का लिया और कहा, ''त्यागी प्रवेश वर्मा के साथ प्रचार में सक्रिय रहता है और उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड है. उसके खिलाफ चोरी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. भाजपा ने ऐसे अपराधियों का सहारा लिया है जो चुनाव प्रचार के दौरान आप नेताओं पर हमला कर रहे हैं.''
भाजपा का पलटवार
दूसरी ओर, भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आप के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह साजिश केजरीवाल की ओर से रची गई है. वर्मा ने कहा, ''केजरीवाल की कार ने तीन युवकों को टक्कर मारी, जो उनसे बात करना चाहते थे. हम पुलिस में हत्या के प्रयास की शिकायत दर्ज कराएंगे.'' बता दें कि आगे उन्होंने आगे कहा, ''तीनों युवक नई दिल्ली के निवासी और मतदाता हैं। वे सिर्फ नौकरियों के सवाल पूछ रहे थे. क्या भाजपा से सवाल करने वाले हर शख्स को केजरीवाल गुंडा कहेंगे?''
चुनावी संघर्ष तेज
इसके अलावा आपको बता दें कि नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा आमने-सामने हैं. आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में यह मुकाबला खासा दिलचस्प होने वाला है. भाजपा 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर है और इस बार हरसंभव प्रयास कर रही है कि वह आप को सत्ता से हटाकर वापसी करे. First Updated : Sunday, 19 January 2025