मालवीय नगर आग हादसा: 21 लोगों की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज को किया गिरफ़्तार
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 'होटल फ़्लोरिश स्टेज़' के सह-मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया। इस होटल में लगी भीषण आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग झुलस गए थे।

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी के होटल अग्निकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फ्लोरिस स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल के मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। यह एक्शन 21 लोगों की मौत वाले भीषण हादसे के बाद लिया गया है।
देश छोड़ने पर लगाई थी रोक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद पुलिस ने लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया था। ताकि दोनों देश छोड़कर भाग न सकें। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी थीं। अब मालिक के पकड़े जाने के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद है।
Lovkesh Bajaj, co-owner of Hotel Flourish Stays, arrested by the Delhi Police in connection with Malviya Nagar fire incident.
A massive fire broke out at the hotel, claiming the lives of 21 people.
(Pic: Delhi Police) pic.twitter.com/NBMyV2jw72— ANI (@ANI) June 3, 2026
बिना फायर NOC चल रहा था होटल
यह हादसा मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में फ्लोरिस स्टे होटल में हुआ था। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद कई लोग बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में 21 लोगों ने जान गंवा दी। शुरुआती जांच में सामने आया कि होटल बिना फायर NOC के चल रहा था। फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे।
तय से 4 गुना ज्यादा थे कमरे
जांच में एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। होटल को सिर्फ 6 कमरे चलाने की परमिशन थी। लेकिन मौके पर करीब 25 कमरे बनाए गए थे। तय क्षमता से चार गुना ज्यादा कमरे चलाए जा रहे थे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से आग लगने पर अफरा-तफरी मच गई।
एक ही गेट बना मौत की वजह
पुलिस के मुताबिक बिल्डिंग में सेफ्टी नियमों की जमकर अनदेखी की गई थी। पूरी बिल्डिंग में एंट्री और एग्जिट का सिर्फ एक ही रास्ता था। आग लगने पर लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। एक ही गेट होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कत आई। दमकल की टीम को अंदर जाने में परेशानी हुई।
FIR में गैर इरादतन हत्या की धारा
गौरतलब है कि इस केस में पुलिस पहले ही गैर इरादतन हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर चुकी है। अब होटल मालिक की हिरासत के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नियम तोड़ने और लापरवाही के पीछे और कौन-कौन जिम्मेदार है। हादसे में होटल स्टाफ और प्रशासन की भूमिका की भी जांच हो रही है।


