'AAP 'ऑपरेशन लोटस चल रहा है...', AAP में टूट पर संजय सिंह का BJP पर सीधा हमला

'भाजपा का ऑपरेशन लोटस' पर AAP सांसद संजय सिंह ने पहली बार तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सभी नेताओं को AAP ने मान-सम्मान और पद दिए, फिर भी उन्होंने पार्टी से बेवफाई की. यह भरोसे का टूटना है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

आम आदमी पार्टी में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है. राघव चड्ढा समेत पार्टी के 6 राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे के बाद अब संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. संजय सिंह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही है और ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर AAP के सांसदों को तोड़ने का खेल खेल रही है.संजय सिंह ने पंजाब की जनता से अपील की कि उन्होंने जिन सांसदों को सम्मान दिया, उन सातों नामों को याद रखें क्योंकि इन लोगों ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने अमित शाह पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो घिनौना खेल खेला गया है, वह माफी लायक नहीं है.

संजय सिंह का भाजपा पर बड़ा आरोप

संजय सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के सात सांसदों को तोड़कर भाजपा में शामिल किया गया. उन्होंने कहा, यह सातों नाम पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, राघव चड्ढा को पार्टी ने क्या-क्या नहीं दिया. पंजाब की जनता ने राघव को कितना प्यार दिया, लेकिन उन्होंने पंजाब को ही धोखा दे दिया.

पार्टी को धोखा देने का आरोप

संजय सिंह ने कहा कि पार्टी से इस्तीफा देने वाले सभी सांसदों को आम आदमी पार्टी ने बहुत कुछ दिया, लेकिन इन सभी लोगों ने पार्टी को धोखा दिया. उन्होंने कहा, पंजाब के लोगों ने इन सभी सांसदों को बहुत सम्मान दिया, लेकिन इन सभी ने पंजाब की जनता की पीठ में छुरी भोकने का काम किया.

अमित शाह पर तीखा हमला

संजय सिंह ने कहा कि अमित शाह ने जो घिनौना खेल खेला है, वो माफी लायक नहीं है. उन्होंने कहा, “आज मैं बहुत दुखी हूं. हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है. अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा. ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है.”उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, अभी कुछ दिन पहले अशोक मित्तल के यहां ईडी का छापा पड़ा. भय दिखाकर सांसदों को तोड़ा जा रहा है.

‘ऑपरेशन लोटस’ का आरोप

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ और भगवंत मान के काम को रोकने के लिए शुरू किया गया राजनीतिक खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है. उन्होंने कहा, पंजाब सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए काम करती है. पंजाब में किसी को भी कोई बीमारी होती है तो 10 लाख रुपये तक का इलाज उपलब्ध कराया जाता है. भाजपा ने ऐसी सरकार को रोकने और तोड़ने का काम किया है. सिंह ने आगे कहा, आज AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है. पंजाब की जनता इन सातों नामों को माफ नहीं करेगी. 

AAP ने राघव चड्ढा को क्या नहीं दिया, वो भी भाजपा में चले गए. AAP ने इन सभी नेताओं को जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया था, लेकिन इन सात लोगों ने पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात किया है.

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से अपील

संजय सिंह ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि भगवंत मान के काम में बाधा डालने के लिए आपने जो किया है, उसके लिए पंजाब की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी. आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ‘ऑपरेशन लोटस’ का खेल खेला जा रहा है. ‘ऑपरेशन लोटस’ की कार्यप्रणाली को चलाने के लिए प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है.

राघव चड्ढा का बयानराघव चड्ढा ने कहा कि पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं, जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे. इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं, बल्कि तीन बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो