Delhi Crime News: नौकरानी ने साथी के साथ मिलकर किया बुजुर्ग महिला का कत्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime News: बिंदापुर के ओम विहार से एक बुजुर्ग महिला का मामला आया है।पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ भी पता नहीं था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • नौकरानी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला का कत्ल कर दिया, और वहां से फरारा हो गएं।

Delhi Crime News: दिल्ली के साउथ वेस्ट जिला के बिंदापुर थानांतर्गत ओम विहार इलाके में कल बुधवार के दिन एक बुजुर्ग महिला का शव घर में मिलने की जानकारी मिली थी। दिल्ली पुलिस ने अब इस मामले को सुलझाने का दावा किया है।सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद घर की नौकरानी पर संदेह जताया गया था।जो की घटना के तुरंत बाद वहां से फरार हो चुकी थी।

नौकरानी ने साथी  के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम 

काफी कोशिशों को बाद पुलिस ने नौकरानी और उसके साथी को पकड़ लिया है। बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रहती थी। जिसका फायदा उठाकर नौकरानी और उसके दोस्त ने इस वारदात को अंजाम दिय़ा। पुलिस की इस जांच के दौरान एक लड़की संदेह के घेरे में आई थी।

यह लड़की उस बुजुर्ग महिला के घर में काम किया करती थी। उसने अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला के परिवार वाले नोएडा में रहते हैं वह यहां पर अकेली रहा करती थी।आपको बता दें कि पीड़ित परिवार की ओर से नौकरानी का कोई वेरिफिकेशन नहीं किया गया था।

नौकरानी का नहीं था परिजनों को फोन नंबर का  पता

जिससे उन्हें नौकरानी के बारे में कुछ भी पता नहीं था। जहां तक की फोन नंबर भी उपलब्ध नहीं था।पुलिस के लिए ये काफी मुश्किल की परिस्थिति थी। बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था।

जिससे पुलिस की पूरी टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। कई कोशिशों के बाद आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। नौकरानी और उसका साथी बुजुर्ग महिला का कत्ल कर तुरंत वहां से फरार हो गए।

देर रात को चला ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस की टीम ने यूपी पुलिस के साथ मिलकर देर रात ऑपरेशन में गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

calender
13 April 2023, 12:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो