score Card

दिल्ली: साकेत कोर्ट परिसर में महिला पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हो गई है। महिला को एम्स ले जाया गया है। आपको बता दें कि चार राउंड फायरिंग हुई है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हो गई है. चार राउंड फायरिंग हुई

देश की राजधानी दिल्ली के साकेट कोर्ट परिसर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर वकील की पोशाक पहनकर एक युवक के कोर्ट परिसर में एक महिला के ऊपर फायरिंग की घटना से वहां पर हड़कंप मच गया है। महिला को एम्स ले जाया गया है। आपको बता दें कि महिला के ऊपर चार राउंड फायरिंग हुई है। महिला का हालात गंभीर बताई जा रही है।

 

वहां के लोगों ने बताया कि हमलावर वकील की पोशाक पहनकर आया था। उसने महिला को चार गोली मारी हैं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसको उपचार के लिए एम्स में ले जाया गया है। घटना के बाद महिला का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल महिला चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जा रही है। घटना के बाद उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े खुले आम गोली चलने से सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं। कैसे कोई अपराधी हथियार लेकर कोर्ट परिसर में आ सका इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि महिला को क्यों गोली मारी गई।

DCP चंदन चौधरी ने बताया कि ' इसने 4 राउंड फायर की जिसमें 3 गोली महिला को और एक मुंशी को लगी है। दोनों की हालत स्थिर है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं है। रोज़ आने वाले वकीलों को हमारे सुरक्षा कर्मी पहचानते हैं इसलिए उनको जाने देते हैं। हालांकि हम इस को मज़बूत करेंगे।

दिसंबर में FIR दर्ज़ हुई थी जिसमें आज की घटना की पीड़िता आरोपी है। महिला ने पैसों को दोगुना करने के वादे से एक व्यक्ति (गोली मारने वाला) से पैसे लिए थे, उसी मामले को लेकर ये दोनों कोर्ट आए थे। इस महिला पर धोखाधड़ी के और भी मामले चल रहे हैं। पुरुष यहां काफी समय से वकील था और वह घटना के समय अपनी यूनिफॉर्म में था।

इस मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम ने महिला को गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला और राजेंद्र झा नाम के वकील के खिलाफ 25 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था। महिला एम. राधा को शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में वकीलों के ब्लॉक में गोली मार दी गई, हालांकि उसकी हालत अब स्थिर है।

calender
21 April 2023, 10:54 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag