score Card

Delhi News: तालाब में नहाने से 3 किशोरों की डूबने से हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में यमुना किनारे बने तालाब में नहाने के दौरान 3 किशोरों की डूबने से मौत हो गई।जानकारी मिलने पर परिवार में छाया मातम।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में यमुना किनारे तीन किशोर नहाने के लिए गए थे।

Delhi News: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में यमुना किनारे तीन किशोर नहाने के लिए गए थे। जंहा पर यमुना किनारे बने तालाब में नहाने के दौरान पानी में डूबने से उन तीनों की मौत हो गई। इस घटना के दौरान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों किशोरों को तालाब से बाहर निकालकर नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने तीनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया।

गांव में फैली सनसनी

तीन किशोरों की तालाब में डूबने से मौत होने पर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिवार के लोगों को सौंपा। पुलिस की जानकारी के मुताबिक पता चला है कि तीनों किशोर अपने परिवार के साथ शाहदरा स्थित भगवानपुर खेड़ा इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। हिमांशु छठी कक्षा का छात्र था। जो अपने परिवार में पिता गोवर्धन, दो भाई सूर्या, जयकुमार व अन्य सदस्यों के साथ रहता था।

हिमांशु के पिता छोटा-मोटा काम कर अपने परिवार वालों का पेट भरते थे।वहीं दूसरी ओर सन्नी के परिवार में मां दुर्गा देवी और एक बड़ा व छोटा भाई है। इसके साथ ही कृष्ण के परिवार में माता-पिता और अन्य लोग रहते हैं।

तीनों लड़को को नही आता था तैरना 

बताया जा रहा है कि तीनों लड़के घर से बिना बताए नहाने के लिए गए थे। सभी दोस्त एक दूसरे के साथ यमुना किनारे बने तालाब की ओर नहाने के लिए एक साथ पहुंचे।जिसमें से तीन किशोर नहाने के लिए तालाब में घुसे और एक किशोर तालाब से बाहर था।

तालाब में उतरने के बाद तीनों लड़के गहरे पानी में चले गए इन तीनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था।देखते ही देखते तीनों लड़के पानी में डूब गए।यह देख जब चौथे लड़के ने शोर मनाया तो वहां एक शख्स आया। जिसने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

calender
20 April 2023, 04:32 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag