score Card

Delhi News: लड़कियों संग यौन उत्पीड़न मामले पर DCW ने शुरु की जांच, DU और दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

आईपी कॉलेज से पहले साल 2020 में गार्गी कॉलेज और 2022 में मिरांडा कॉलेज में भी कुछ छात्रों ने जबरन घुसकर छात्राओं को परेशान करने की कोशिश की थी।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में एक फेस्ट के दौरान लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई है।

Delhi News: कॉलेज फेस्ट के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय में लड़कियों के साथ की गई छेड़-छाड़ मामलों में दिल्ली महिला आयोग ने जांच शुरु कर दी है। कॉलेज परिसार में कई बार होने वाले इस तरह के मामले को लेकर यह जांच शुरु की गई है।

दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों के आयोग के सामने पेश होने और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए बनाएं गए दिशानिर्देश और नियमों की जानाकरी देने के लिए कहा है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जाएं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी इस कॉलेज में इस तरह की घटना हो चुकी हैं।दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और आईपी कॉलेज को उत्पीड़न के मामले की जांच के लिए नोटिस भी जारी किया था।

छात्राओं की चिंता

कुछ दिने पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में एक फेस्ट के दौरान लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई थी।जानकारी के मुताबिक पता चला है कि कुछ लड़के कॉलेज में आयोजित एक फेस्ट के दौरान कॉलेज में घुसे और लड़कियों को परेशान किया था।

इतना ही नहीं उन लड़कों नें छात्राओँ के छात्रावास में भी घुसने की कोशिश की थी। आपको बता दें कि दिल्ली के कुछ कॉलेजों में भी इस तरह की घटनाएं देखी गई हैं। 2020 में किसी उत्सव के दौरान गार्गी कॉलेज परिसार में जबरन घुसकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की थी।

इसके बाद कुछ लड़कों ने मिरांडा कॉलेज में भी प्रवेश कर छात्राओं को परेशान किया था।इस तरह की घटना दिल्ली के कॉलेजों में बार-बार सामने आ रही है। जिसने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है।

मांगी DCW ने रिपोर्ट

इस घटना को लेकर आयोग ने नोटिस जारी किया है।दिल्ली विश्वविद्यालय और दिल्ली पुलिस ने परिसार के अंदर लड़कियों की सुरक्षा पर विशेष रुप से कॉलेज फेस्ट के दौरान सुरक्षा के लिए कदम उठाएं जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त को जारी कर मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

calender
05 April 2023, 02:38 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag