Delhi News: दिल्ली में फिर बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात..., यमुना फिर से दिखा रही तांडव

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. बाढ़ के इस खतरे का प्रमुख कारण है यमुना नदी का एक बार फिर से बढ़ता हुआ जल स्तर.

Akshay Singh
Edited By: Akshay Singh

Delhi News: बाढ़ जैसे हालात और भारी जलभराव की स्थिति देखे अभी एक सप्ताह भी नही हुआ है कि राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. बाढ़ के इस खतरे का प्रमुख कारण है यमुना नदी का एक बार फिर से बढ़ता हुआ जल स्तर. बता दें कि यमुना एक बार फिरे से खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 205.34 मीटर के पार पहुंच गया है, जिससे यमुना के आसपास रहने वाले लोगों की चिंताए बढ़ गई हैं.

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालातों से नियंत्रण पाए अभी मुश्किल से कुछ गिने-चुने दिन ही हुए होंगे कि एक बार फिर दिल्ली की धड़कने तेज हो चुकी हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली में बने बाढ़ के हालात से हजारों लोग प्रभावित हो चुके हैं. कुछ दिन पहले ही यमुना के बढ़े जलस्तर ने अच्छे खासे वीआईपी एरियाज़ को अपना निशाना बनाया था. 

दिल्ली में आई बाढ़ ने लोगों को उनके घर से बेदखल कर दिया था जिसके बाद लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी. लोगों को हुए नुकसान को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को 10 हजार रुपये मुआवजा देने का फैसला किया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag