Delhi Rain Alert: दिल्ली में बाढ़ के बीच शुरु हो सकती भयानक बारिश

Delhi Rain Alert: दिल्ली में एक और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर तेज बारिश के संभावना की गई है.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Delhi Rain Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक तरफ जहां यमुना का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है तो वहीं दूसरी और तेज बारिश शुरु हो सकती है, तेज बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार है, लेकिन जलभराव का खतरा मंडराने लगा है. दिल्ली NCR में बारिश होने के आसार दिख रहे है, नोएडा जैसे कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही हैं.
 
दिल्ली प्रशासन द्वारा निचले इलाकों को खाली करने की घोषणा की जा रही है क्योंकि आज शाम 4 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जो 206.31 मीटर दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान को पार कर गया. 

दिल्ली के यमुना का जलस्तर फिर से एक बार खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना से बात की है, बता दें कि हथनीकुंड बैरान से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा है.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag