Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, जल्द होगा Heat Wave से सामना, जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अब गर्मी के तेवर और कड़े हो सकते हैं।विभाग ने शनिवार को तापमान 41 डिग्री रहने व लू चलने की संभावना बताई है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप के कारण पारा चढ़ने लगा है।यूपी, हरियाणा, पंजाब, व दिल्ली के कई इलाकों में सूरज अप्रैल में ही आग बरसा रहा है।

Delhi Weather Update: उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप के कारण पारा चढ़ने लगा है।यूपी, हरियाणा, पंजाब, व दिल्ली के कई इलाकों में सूरज अप्रैल में ही आग बरसा रहा है।जिससे लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में 41 डिग्री के तापमान दर्ज किया गया था। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार यानी आज में लू चलने की संभावना बताई है।गर्मी का सितम ऐसा रेहगा कि औसत अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा। आपको बता दें कि अप्रैल के कुछ दिनों तक शुरुआत ठंडी रही थी, लेकिन धीरे-धेरे 4 अप्रैल के बाद से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।

इसके साथ ही बीते तीन दिनों से तो अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहा।शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 40 के पार रहा। सर्वाधिक अधितम तापमान स्पोर्ट्स कॉंम्पलेक्स में 41.9,नजफगढ और रिज में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि अब से गर्मी के तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

मौसम का मिजाज अधिक गर्म हो जाएगा।इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान 41 डिग्री रहने व लू चलने की संभावना जताई है।मौसम का यह मिजाज 18 अप्रैल तक बना रहेगा।

हालांकि 18-19 व 20 अप्रैल को विभाग ने धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा ।जहां 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तापमान 40-41 डिग्री के बीच रहेगा जबकि 19 से 20 अप्रैल को तापमान 37-38 के बीत रहने की संभावना जताई है।

calender
15 April 2023, 10:14 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो