Video: होटल में दोस्त से झगड़े के बाद सीधे चौथी मंजिल से लगाई छलांग! फिर जो हुआ यकीन नहीं कर पाएंगे आप

दिल्ली के एक होटल से 20 साल की लड़की ने छलांग लगा दी, जिसका वीडियो भी सामने आ गया है. लड़की अपने पुरुष दोस्त के साथ होटल के चौथी मंजिल पर थी, फिर अचानक से उसने खिड़की से छलांग लगा दी.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्वी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 20 साल की एक युवती ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसकी जान बच गई. यह घटना विश्वास नगर के होटल संतोष रेजीडेंसी में हुई, जहां युवती अपने पुरुष मित्र के साथ रुकी हुई थी. 

झगड़े के बाद लगाई छलांग 

महिला सुंदर नगरी की रहने वाली है और उसके साथ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का 22 साल का युवक था. दोनों होटल में चेक-इन किए हुए थे. पुलिस के मुताबिक, कमरे में अचानक दोनों के बीच तेज बहस छिड़ गई. गुस्से में आकर महिला ने खिड़की से छलांग लगा दी. यह घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग समझ नहीं पाए.

महिला की जान बची 

चौथी मंजिल से गिरने के बावजूद महिला की जान बच गई. वजह यह रही कि नीचे फुटपाथ पर कुछ पुराने बक्सों और सामान का ढेर पड़ा था. वह सीधे जमीन पर नहीं गिरी, बल्कि उन बक्सों पर जा गिरी। इससे गिरने का जोर काफी कम हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह ढेर उसके लिए बचाव का काम कर गया.  अगर वह सीधे सड़क पर गिरती, तो स्थिति बहुत गंभीर हो सकती थी.

अस्पताल में इलाज जारी 

घटना के तुरंत बाद महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि उसकी चोटें गंभीर हैं, लेकिन उसकी हालत अब स्थिर है. वह खतरे से बाहर है और इलाज जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

फर्श बाजार पुलिस स्टेशन को घटना की सूचना पीसीआर कॉल से मिली. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. 22 साल के युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़ा किस बात पर हुआ और क्या इसमें कोई आपराधिक पहलू है या नहीं.

फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे का मुआयना किया है. घटनास्थल की तस्वीरें और सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि पीड़िता के बयान के बाद और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो