score Card

सत्येंद्र जैन के साथ ऐसा बर्ताव होने दिया गया तो भविष्य में कोई देश सेवा का सपना नहीं देखेगा: राघव चड्ढा

दिल्ली की जनता को अच्छा स्वास्थ्य देने वाले शख़्स आज एक तानाशाह सरकार के ज़ुल्मों के ख़िलाफ़ जान की बाज़ी लगाकर संघर्ष कर रहा है। आज सत्येंद्र जैन के साथ ऐसा बर्ताव होने दिया गया तो भविष्य में कोई आम आदमी देश सेवा का सपना नहीं देखेगा। 

हाइलाइट

  • सत्येंद्र जैन के साथ ऐसा बर्ताव होने दिया गया तो भविष्य में कोई देश सेवा का सपना नहीं देखेगा: राघव चड्ढा

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। आप नेता सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (DDU) अस्पताल से लोकनायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्विटर पर उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है।

उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, दिल्ली की जनता को अच्छा स्वास्थ्य देने वाले शख़्स आज एक तानाशाह सरकार के ज़ुल्मों के ख़िलाफ़ जान की बाज़ी लगाकर संघर्ष कर रहा है। आज सत्येंद्र जैन के साथ ऐसा बर्ताव होने दिया गया तो भविष्य में कोई आम आदमी देश सेवा का सपना नहीं देखेगा। 

सारा देश जैन साहब के लिए प्रार्थना कर रहा है।

.


 

calender
25 May 2023, 02:13 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag