score Card

सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में किया जा रहा शिफ्ट

तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से सत्येंद्र जैन गिर गए थे। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।

हाइलाइट

  • सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में किया जा रहा शिफ्ट

Delhi News: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। आप नेता सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (DDU) अस्पताल से लोकनायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से सत्येंद्र जैन गिर गए थे। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा हैं। 

जेल अधिकारी का कहना है कि आज सुबह करीब 6 बजे बंदी सत्येंद्र जैन सीजे-7 के अस्पताल के एमआई रूम के बाथरूम में फिसल कर गिर गए, जहां उन्हें सामान्य कमजोरी के कारण निगरानी में रखा गया था।

बता दें कि बीते 22 मई को भी सत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए थे। तब उनको सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनके वकील ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि जेल में सत्येंद्र जैन का 35 किलोग्राम वजन घट गया है।

calender
25 May 2023, 12:45 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag